विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

अविका गोर की सगाई पर ऑनस्क्रीन पति मनीष रायसिंघानी का आया रिएक्शन, बोले- हमें वह लड़का ...

एक्टर मनीष रायसिंघानी, जिन्होंने ससुराल सिमर का में अविका गौर के ऑनस्क्रीन पति का किरदार निभाया था. उन्होंने एक्ट्रेस की मिलिंद चंदवानी से सगाई पर रिएक्शन दिया है.  

अविका गोर की सगाई पर ऑनस्क्रीन पति मनीष रायसिंघानी का आया रिएक्शन, बोले- हमें वह लड़का ...
मनीष रायसिंघानी ने दिया अविका गौर की सगाई पर रिएक्शन
नई दिल्ली:

पॉपुलर टीवी शो ‘बालिका वधू' की छोटी आनंदी यानी एक्ट्रेस अविका गोर अपने खास दोस्त मिलिंद चंदवानी से सगाई कर चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को झलक दिखाई, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच ससुराल सिमर का सीरियल में एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन पति का किरदार निभाने वाले एक्टर मनीष रायसिंघानी, जो एक्ट्रेस के करीबी दोस्त हैं उन्होंने अविका गोर को बधाई दी है. मनीष रायसिंघानी ने यह भी बताया कि उनकी दोस्ती को 7 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, जो उनके लिए केवल दोस्त नहीं बल्कि फैमिली हैं. 

एक्टर ने कहा, "पहला रिएक्शन यह था कि हां, हमें वह लड़का पसंद है. वह बेहद प्यारा है और हम उसे शुरू से ही पसंद करते थे. हमें उसे अपने परिवार में शामिल करके खुशी हो रही है. वह फिर से सिंधी है. तो यह सिंधी-सिंधी भाई-भाई जैसा था." आगे एक्टर ने कहा,"तो हां, यह हमेशा से ऐसा ही रहा है. अगर कुछ भी होता है, तो वह उन पहले लोगों में से एक है जिन्हें मैं फोन करता हूं. और अगर उसके साथ कुछ भी होता है, तो मैं वह पहला व्यक्ति हूं, जिसे फोन किया जाता है. यह दोनों तरफ से होता है और यह हैरानी की बात है." जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मनीष रायसिंघानी की शादी 2020 में हुई थी, जिस समय अविका गौर से उनका नाम जुड़ा था. हालांकि उन्होंने अफवाहों पर ना ध्यान देने का फैसला किया था. 

बता दें, इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए अविका गौर ने कैप्शन में विस्तार से बताया कि यह सब कैसे हुआ,  उन्होंने लिखा, “उसने पूछा, मैं मुस्कुराई, मैं रोई और अपने जीवन का सबसे खूबसूरत और आसान जवाब यानी 'हां' जोर से कहा. मैं पूरी तरह से फिल्मी हूं, बैकग्राउंड स्कोर, स्लो-मोशन, आंखों में ढेरों सपने, काजल लगाना और सब कुछ. मुझे ये सब चीजें पसंद हैं. वहीं, वह तर्कशील, शांत और हर परिस्थिति में फिट होने वाले इंसान हैं.”

उन्होंने आगे बताया, “मैं ड्रामा करती हूं. वह इसे मैनेज करते हैं और इन सब चीजों के बावजूद हम बस… फिट हो गए. इसलिए जब उन्होंने पूछा, तो मेरे अंदर की नायिका जाग गई और मेरे अंदर का प्रेम बाहर दिखने लगा. जवाब देने के दौरान मेरी आंखों में आंसू और दिमाग में एक साथ कई चीजें चल रही थीं, क्योंकि सच्चा प्यार हमेशा नहीं मिलता, लेकिन यह मेरा सच्चा प्रेम है, जो मुझे मिला.”

अविका गोर ने इंस्टाग्राम पर सगाई के फंक्शन की दो तस्वीरें शेयर की. पहली तस्वीर में गुलाबी रंग की प्रिंटेड साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने हल्के मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा. वहीं, उनके पार्टनर मिलिंद भी नीले रंग के कुर्ते-पायजामे में नजर आए। दूसरी फोटो में दोनों खूबसूरत समय बिताते नजर आए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avika Gor, Avika Gor And Milind Chandwani Engagement, Manish Raisinghani, Rooli Siddhant, Sasural Simar Ka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com