विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2020

आसिम और हिमांशी का नया सॉन्ग 'अफसोस करोगो' हुआ रिलीज, जम गई दोनों की केमिस्ट्री- देखें Video

आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का नया गाना 'अफसोस करोगो' (Afsos Karoge Song) रिलीज हो गया है.

आसिम और हिमांशी का नया सॉन्ग 'अफसोस करोगो' हुआ रिलीज, जम गई दोनों की केमिस्ट्री- देखें Video
आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana)
नई दिल्ली:

बिग बॉस के 13वें सीजन से सुर्खियों में आए आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का नया गाना 'अफसोस करोगो' (Afsos Karoge Song) रिलीज हो गया है. दोनों का रोमांटिक अंदाज इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना ( (Himanshi Khurana) का यह वीडियो सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल होने लगा है. साथ ही यूटयूब पर भी ये तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. 'अफसोस करोगो' (Afsos Karoge Songh) सॉन्ग को कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया गया है.

श्रद्धा कपूर ने डांस से नहीं सिंगिंग से किया हैरान, दीपिका सहित सभी सेलेब्स ने खूब बजाई ताली- देखें Video

आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के नए गाने 'अफसोस करोगो' (Afsos Karoge Songh) में दोनों की केमिस्ट्री खूब जम रही है. फैन्स भी इस वीडियो को देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. आसिम गाने में वाइलिन बजाते दिख रहे हैं. वीडियो में दोनों के लव रिलेशनशिप को दिखाया गया है. गाने को स्टेबिन बेन ने गाया है, जबकि इसका म्यूजिक संजीव और अजय ने मिलकर तैयार किया है. गाने के बोल संजीव चतुर्वेदी ने लिखा है. गाने के प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग हैं.

PUBG बैन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर बताया कैसा महसूस कर रही हैं मां और गर्लफ्रेंड्स, बोलीं- मैं न कहती थी...

आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) गाने को देसी म्यूजिक फैक्ट्री के बैनर तले रिलीज किया है. अभी तक इस गाने को 99 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने की खास बात तो यह है कि हिमांशी और आसिम की जोड़ी ने गाने में अपने-अपने किरदार को बखूबी निभाया भी है. इससे पहले दोनों का 'दिल को मैंने दी कसम (Dil Ko Maine Di Kasam)' सॉन्ग रिलीज हुआ था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asim Riaz, Asim Riaz And Himanshi Khurana, Afsos Karoge Song, Asim Riaz And Himanshi Khurana New Song, Trending On Youtube, Himanshi Khurana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com