कपिल शर्मा आज देश के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन में गिने जाते हैं. वो सबके फेवरेट हैं लेकिन उनकी फेवरेट है सिर्फ एक, गिन्नी चतरथ. जो उनकी बैटर हाफ हैं. गिन्नी अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं. लेकिन कपिल की जिंदगी में उनका रोल बेहद अहम माना जाता है. दोनों की कहानी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. आज गिन्नी सिर्फ कपिल की पत्नी ही नहीं. बल्कि उनकी जिंदगी और काम दोनों में अहम पार्टनर भी हैं. जो कपिल की फैमिली की तो नींव हैं हीं उनके दोस्तों के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. आइए जानते हैं गिन्नी चतरथ से जुड़ी कुछ दिलचस्प और कम सुनी गई बातें.
गिन्नी चतरथ और कपिल शर्मा की पहली मुलाकात पंजाब के जालंधर में कॉलेज के दिनों में हुई थी. उस समय दोनों कॉलेज के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे और यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई.
कम ही लोग जानते हैं कि गिन्नी को भी स्टैंड अप कॉमेडी में दिलचस्पी थी. कॉलेज फेस्ट में वो परफॉर्म करती थीं और कपिल कई बार उनके शो अरेंज करने में मदद करते थे. बताया जाता है कि कपिल अपने दोस्तों से अक्सर कहते थे कि गिन्नी वही लड़की हैं जिनसे वो शादी करना चाहते हैं. बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए वाकई एक दूसरे से शादी कर ली.
कपिल शर्मा को अपने शो पर अक्सर ही हीरोइन्स के साथ फ्लर्ट करते देखा जाता है लेकिन इससे अलग असल जिंदगी में वह वन वुमेन मैन हैं. उन्होंने कॉलेज के दिनों की अपनी साथी गिन्नी से प्यार किया और जिंदगी में कुछ हासिल करने के बाद उनसे शादी कर नई जिंदगी और सफर की शुरुआत की.
कपिल की मां शुरू से ही चाहती थीं कि उनका बेटा शादी कर ले. जब गिन्नी से बात चली तो कपिल के परिवार ने भी उन्हें पूरी तरह अपनाया और आज वो घर का सबसे अहम हिस्सा हैं जिसके बिना कपिल की दुनिया अधूरी है.
गिन्नी चतरथ ने एमबीए की पढ़ाई की है. वो पढ़ी लिखी और समझदार बिजनेस माइंड महिला मानी जाती हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक गिन्नी कपिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस K9 प्रोडक्शन्स के कामकाज में भी दिलचस्पी लेती हैं और कई फैसलों में उनकी सलाह अहम मानी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं