विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2024

बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल के साथ हुआ था कुछ ऐसा कि लोग बोले 'शर्मनाक', यूके राइडर बोले-बाहर टेलीकास्ट नहीं करवाया 

Anurag Dhobal Allegations On Bigg Boss 17 Makers: बिग बॉस 17 के मेकर्स पर अनुराग डोभाल का गुस्सा देखने को मिल रहा है.

बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल के साथ हुआ था कुछ ऐसा कि लोग बोले 'शर्मनाक', यूके राइडर बोले-बाहर टेलीकास्ट नहीं करवाया 
Anurag Dhobal Vs Bigg Boss Makers बिग बॉस के मेकर्स पर अनुराग का इल्जाम
नई दिल्ली:

Anurag Dhobal Allegations On Bigg Boss 17 Makers: बिग बॉस 17 में नए साल के मौके पर मेकर्स द्वारा दिए एक टास्क में अनुराग डोभाल शो से बाहर हो गए थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा उनके फैंस और फैमिली द्वारा देखने को मिला. इतना ही नहीं वह खुद भी मेकर्स पर इल्जाम लगाते हुए नजर आए. इसी बीच उन्होंने बिग बॉस 17 से निकलने के बाद एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने एक ऐसे किस्से के बारे में बताया, जो कि बिग बॉस 17 के इस सीजन में अब तक नहीं दिखाया गया है. इतना ही नहीं यह सुनकर फैंस भी हैरान हैं. 

दरअसल, बिग बॉस तक को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग डोभाल ने बताया कि कैसे मेकर्स ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया था. यूके राइडर 007 ने कहा, मुझे वॉक ऑफ शेम करवाया था और पूरे घरवाले शेम शेम चिल्ला रहे थे. जो कि बाहर टेलीकास्ट नहीं हुआ. इस किस्से को सुनने के बाद लोगों का गुस्सा सामने आया है. 

एक यूजर ने लिखा, ओएमजी यह बिग बॉस का कैसा बिहेवियर है. निर्माताओं द्वारा गंभीर रूप से भयानक एक्ट.. पहले वे खुद लोगों को बुलाते हैं और फिर ऐसा अपमान करते हैं. बिग बॉस को शर्म आनी चाहिए. दूसरे यूजर ने कहा, ऐसा लगता है कि अनुराग डोभाल ने निर्माताओं के साथ एक चुनौतीपूर्ण अनुभव लिया है, जिसमें उन्होंने "वॉक ऑफ शेम" का जिक्र किया और परिवार के सदस्यों ने "शेम-शेम" का नारा लगाया. ऐसी होना भावनात्मक रूप से कष्टकारी था. 

बता दें, अनुराग डोभाल शुरुआत से ही मेकर्स के खिलाफ आवाज उठाते हुए नजर आ रहे थे, जिसके चलते बिग बॉस के फैंस भी खास खुश नहीं थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 17, Anurag Dhobal, Anurag Dhobal Eviction, Anurag Dhobal Allegations, Anurag Dhobal Vs Bigg Boss 17 Makers, Bigg Boss 17 Promo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com