विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

अनुपमा के तलाक के फैसले पर गुस्से में लाल हो गया वनराज, बदला लेने के लिए मां से बेटी को किया अलग- देखें Video

Anupamaa: अनुपमा यानी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने पति वनराज (Sudanshu Pandey) को तलाक के पेपर भेज दिये हैं. इन पेपर को देखते ही वनराज (Vanraj) आग बबुला हो गया और शाह परिवार में जाकर अनुपमा से तलाक के बारे में पूछने लगा.

अनुपमा के तलाक के फैसले पर गुस्से में लाल हो गया वनराज, बदला लेने के लिए मां से बेटी को किया अलग- देखें Video
'अनुपमा' (Anupamaa) के तलाक के फैसले पर आग बबुला हुआ वनराज
  • अनुपमा के तलाक के फैसले पर आग बबुला हुआ वनराज
  • गुस्से में पाखी को साथ ले गया वनराज
  • अनुपमा का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी की दुनिया में 'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है. अनुपमा में हाल ही में नया ट्विस्ट आ गया है, जिसमें दिखाया गया कि अनुपमा यानी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने पति वनराज (Sudanshu Pandey) को तलाक के पेपर भेज दिये हैं. इन पेपर को देखते ही वनराज (Vanraj) आग बबुला हो गया और शाह परिवार में जाकर अनुपमा से तलाक के बारे में पूछने लगा. वनराज ने घर आकर सबके सामने बताया कि वह अनुपमा से प्यार करने लगा था और उसके साथ रहना चाहता था, लेकिन अनुपमा ने उसे दूसरा मौका नहीं दिया.

वहीं, अनुपमा (Rupali Ganguly) ने वनराज (Vanraj) को जवाब देते हुए कहा, "आपका जब मन होता है, आप वहां चले जाते हैं, जब मन होता है वापस चले आते हैं. जब तक दोनों घर के दरवाजे खुले रहेंगे, तब तक ऐसा ही चलता रहेगा. इसलिए मैं एक दरवाजा हमेशा के लिए बंद कर रही हूं." अनुपमा के इस फैसले से जहां बा नाराज हो जाती हैं तो वहीं उसकी बहू किंजर खुश होती हुई दिखाई देती हैं. अनुपमा की बातें सुनकर वनराज तिलमिला उठता है. वहीं, हाल ही में सीरियल से जुड़ा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वनराज गुस्से में वहां से पाखी को अपने साथ लेकर चला जाता है. 

'अनुपमा' (Anupamaa) के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज (Sudanshu Pandey) खुद के साथ-साथ अपनी बेटी पाखी को भी लेकर वहां से चला जाता है, जिससे अनुपमा दुखी हो जाती है. अनुपमा, वनराज और पाखी के पीछे-पीछे कार तक भी जाती है, लेकिन कार का शीशा बंद हो जाता है, जिससे पाखी और अनुपमा का हाथ छूट जाता है. वहीं, वनराज भी पाखी को लेकर चला जाता है. अब देखना यह है कि वनराज अनुपमा को लेकर आगे क्या कदम उठाएगा. वनराज के साथ पाखी को देखकर काव्या का क्या रिएक्शन होगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupamaa, Anupamaa Aka Rupali Ganguly, Vanraj, Vanraj Aka Sudanshu Pandey, Anupama File Divorce To Vanraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com