विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2021

Ankita Lokhande की पूल Photos हुईं वायरल, ब्लैक मोनोकिनी में यूं पोज देती दिखीं एक्ट्रेस

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह ब्लैक मोनोकिनी पहने पूल में बैठी नजर आ रही हैं.

Ankita Lokhande की पूल Photos हुईं वायरल, ब्लैक मोनोकिनी में यूं पोज देती दिखीं एक्ट्रेस
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने ब्लैक मोनोकिनी पहन पूल में दिया पोज
  • अंकिता लोखंडे की पूल फोटो हुई वायरल
  • ब्लैक मोनोकिनी में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज
  • अंकिता लोखंडे की फोटो पर फैंसभी खूब कर रहे हैं कमेंट
नई दिल्‍ली:

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के सथ जुड़ी रहती हैं. अंकिता लोखंडे की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह ब्लैक मोनोकिनी पहने पूल में बैठी नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 31 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. फोटो में अंकिता लोखंडे का स्टाइल और लुक देखने लायक है. उनकी इस तस्वीर को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपनी एक फोटो में पूल में बैठे हुए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं अगली फोटो में वह पीछे मुड़कर स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को साझा करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा, "इतना आसान मत बनो..." फोटो में अंकिता लोखंडे का ग्लैमरस स्टाइल देखने लायक है. उनके लुक्स को लेकर फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि अंकिता लोखंडे ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ब्लैक सॉन्ग पहने लाल इश्क सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रही थीं. इस वीडियो को भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट शेयर किया था. 

बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शो 'पवित्र रिश्ता' से टेलीविजन में डेब्यू किया था. इस शो में अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. पवित्रा रिश्ता के अलावा अंकिता एक थी नायका और शक्ति-अस्तित्व के एहसास की जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. पिछले साल, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कंगना रनौत की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साथ ही उन्होंने 'बागी 3' में भी अभिनय किया था. अंकिता लोखंडे टीवी शो 'झलक दिखला जा' और कॉमेडी सर्कस जैसे टीवी रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं
.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Pool Photos, Ankita Lokhande Pose In Black Monokini, Ankita Lokhande Pose In Pool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com