विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2021

'पवित्र रिश्ता 2' के सेट पर Ankita Lokhande ने करवाया पहला कोविड टेस्ट, शेयर किया एक्सपीरियंस

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला कोविड टेस्ट करवाते हुए एक वीडियो शेयर किया है, ये वीडियो उनके शो 'पवित्र रिश्ता 2' के सेट का है.

'पवित्र रिश्ता 2' के सेट पर Ankita Lokhande ने करवाया पहला कोविड टेस्ट, शेयर किया एक्सपीरियंस
अंकिता लोखंडे का ने शेयर किया वीडियो
  • अंकिता लोखंडे ने करवाया कोविड टेस्ट
  • पवित्र रिश्ता 2 के सेट से शेयर किया वीडियो
  • शो के सेट पर करवाए जा रहे हैं कोविड टेस्ट
नई दिल्ली:

टीवी का फेमस शो पवित्र रिश्ता के सीजन 2 की शूटिंग शुरू हो गई है. सभी कलाकार जोरो शोरों से शूटिंग में व्यस्त हैं और सभी कलाकार बड़े उत्साह से शूटिंग कर रहे हैं. कोरोना महामारी के चलते सभी अपनी-अपनी सुरक्षा का बेहद ध्यान रख रहे हैं. इसी दरम्यान शो के सेट पर अंकिता लोखंडे कोरोना टेस्ट करवाती नजर आई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं कुछ दिनों पहले शो के सेट से कुछ फोटो सामने आई थीं, जिसमें अंकिता लोखंडे 'अर्चना' और शाहीर शेख 'मानव' के किरदार में नजर आए थें.  

अंकिता लोखंडे करवाया कोविड टेस्ट

अंकिता लोखंडे ने 'पवित्र रिश्ता 2' के सेट से ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अंकिता कोरोना टेस्ट करवा रही हैं. वीडियो में अंकिता कहती हुई नजर आ रही हैं कि, उन्होंने आज तक कोविड टेस्ट नहीं करवाया है क्योंकि उन्हें जरुरत नहीं पड़ी. वहीं कोरोना महामारी के कारण शो के सेट पर सभी सुरक्षाओं का बेहद ध्यान रखा जा रहा है. जिसके चलते सेट पर सभी कलाकारों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है. इस वीडियो के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा है '#पवित्र रिश्ता के सेट पर मेरा पहला COVID टेस्ट और मेरा टेस्ट नेगेटिव आया'. 

यूजर दे रहे प्रतिक्रिया

अंकिता लोखंडे के इस वीडियो पर फैन अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई ऐसे यूजर हैं, जिन्हें सुशांत की मौत के बाद इस तरह 'पवित्र रिश्ता 2' की शूटिंग पसंद नहीं आ रही है. फैन्स आज भी मानव के किरदार में सुशांत को ही देख रहे हैं. उनकी जगह शाहीर शेख को फैन्स नहीं देख पा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है 'आपका मन कैसे कर रहा है सुशांत के बिना शो करने का हम इसे नहीं देखेंगे'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Video, Ankita Lokhande Covid Test, Ankita Lokhande Pavitra Rishta, Pavitra Rishta 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com