विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2020

Ankita Lokhande ने सुशांत को ट्रिब्यूट देने के लिए 'कौन तुझे' सॉन्ग पर किया डांस, सुर्खियां बटोर रहा है Video

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने हाल ही में रिहर्सल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' सॉन्ग पर जबरस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं.

Ankita Lokhande ने सुशांत को ट्रिब्यूट देने के लिए 'कौन तुझे' सॉन्ग पर किया डांस, सुर्खियां बटोर रहा है Video
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के गाने पर किया डांस
  • अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के गाने पर किया डांस
  • एक्टर को ट्रिब्यूट देने के लिए यूं प्रैक्टिस करती आईं नजर
  • अंकिता लोखंडे का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी और बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आएंगी. अंकिता लोखंडे 26 दिसंबर को होने वाले जी रिश्ते अवॉर्ड में मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को उन्हीं के गाने पर डांस कर ट्रिब्यूट भी देंगी. अंकिता लोखंडे ने हाल ही में परफॉर्मेंस का रिहर्सल वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' सॉन्ग पर जबरस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. खास बात तो यह है कि चंद मिनट पहले शेयर हुए अंकिता लोखंडे के इस डांस वीडियो को अब तक  69 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं. कई टीवी कलाकारों ने भी अंकिता के वीडियो पर कमेंट किया. वीडियो में एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के ही गाने पर कंटेम्प्रेरी डांस फॉर्म करती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "रिहर्सल्स, 27 दिसंबर को आपसे मिलते हैं..." बता दें कि इससे पहले अंकिता लोखंडे ने अपने डांस वीडियो की झलक भी शेयर की थी, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट में सुशांत के गाने पर परफॉर्म करती हुई नजर आ रही थीं.

बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने पवित्र रिश्ता के जरिए टीवी में अपना कदम रखा था. इस सीरियल से ही अंकिता लोखंडे ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस सीरियल में अंकिता लोखंडे ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही मुख्य भूमिका अदा की थी. सीरियल में दोनों की जोड़ी को भी फैंस से काफी प्यार मिला था. सीरियल के अलावा अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड फिल्म मणिकर्णिका और बागी 3 में भी मुख्य भूमिका अदा की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Video, Ankita Lokhande Dance Video, Ankita Lokhande Dance On Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com