विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2022

अब बला की हसीन दिखती हैं अलादीन की जैस्मिन, लेटेस्ट फोटो देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल

Avneet Kaur: 'अलादीन' सीरियल से जमकर सुर्खियां बटोरने वाली इस एक्ट्रेस का लुक अब पूरी तरह से बदल गया है. फोटो में देखें कैसी दिखती हैं एक्ट्रेस

अब बला की हसीन दिखती हैं अलादीन की जैस्मिन, लेटेस्ट फोटो देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल
Avneet Kaur: अब ऐसी नजर आती हैं अलादीन की जैस्मिन
नई दिल्ली:

डांस इंडिया डांस लिट्ल मास्टर्स में कंटेस्टेंट बन कर आई क्यूट सी अवनीत कौर ने अपने डांस के साथ ही मासूमियत से सभी का दिल चुरा लिया था. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग का रुख किया और फिर मेरी मां, सावित्री, एक मुट्ठी आसमान, हमारी बहन दीदी, अलादीन- नाम तो सुना होगा जैसे कई सीरियल्स में काम किया. हालांकि नन्ही अवनीत का लुक अब एकदम बदल गया है. अवनीत कौर का लुक इतना बदल चुका है कि अब उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है. वह ग्लैमरस लाइफ जीती हैं और उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है. 

n2b2ef18

अवनीत कौर की लेटेस्ट तस्वीरें देख लोग हैरान हैं. अवनीत का लुक काफी ज्यादा बदल चुका है. एक युवा अभिनेत्री के रूप में अवनीत बेहद ग्लैमरस नजर आती हैं. अवनीत को आखिरी बार अलाद्दीनः नाम तो सुना होगा शो में देखा गया था. अवनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यहां उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है. आए दिन अवनीत अपनी सिजलिंग तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.

iujvube8

अवनीत ने झलक दिखला जा में दर्शील सफारी के साथ उनके कोरियोग्राफर पार्टनर के रूप में भी हिस्सा लिया था. इसके बाद उन्हें सीरियल चंद्र नंदिनी में भी देखा गया. टीवी के अलावा फिल्मों में भी अवनीत नजर आ चुकी हैं.

jh7mu9pg

साल 2014 में आई फिल्म मर्दानी में अवनीत कौर, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की भांजी के रोल में दिखी थीं, फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा सा था, लेकिन वह काफी अहम था.

ohmhe6q

अवनीत कौर अब कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू' से लीड एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में अवनीत के अपोजिट नवाजुद्दीन सिद्दीकी होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avneet Kaur Latest Photos, Avneet Kaur, Avneet Kaur Aladdin, Avneet Kaur Serials, Avneet Kaur Shows, Avneet Kaur Height, Avneet Kaur Age, Avneet Kaur Picuki, Avneet Kaur Instagram, Avneet Kaur Birthday, Avneet Kaur Twitter, Avneet Kaur Best Friend, Avneet Kaur Movies And Tv Shows
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com