गुलवीर का सिल्वर, सुरुचि का गोल्ड, मनप्रीत का ब्रॉन्ज, एशियाड में भारत ने मचाया धमाका, आज की टॉप 10 खबर

एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते और कुल पदकों की संख्या 23 पहुंचा दी. सुरुचि सिंह और कमलजीत ने शूटिंग में गोल्ड, गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में सिल्वर और मनप्रीत कौर ने शॉट पुट में ब्रॉन्ज जीता.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
कमलजीत और सुरुचि सिंह

एशियन गेम्स में छठा दिन भारत के लिए शानदार रहा. झोली में कुल छह मेडल आए. जिसके साथ ही कुल मेडल की संख्या बढ़कर 23 हो गई है. भारत ने अब तक 2 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं.  अपने नाम किए हैं. भारत को दूसरा गोल्ड मेडल आज सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में दिलाया है. वहीं ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. दिया चितले और मानुष शाह को मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा, जबकि स्क्वैश के अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफ़ाइनल में पहुंचकर कम से कम ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का कर लिया है. शाम को मनप्रीत कौर ने महिलाओं के शॉट पुट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. अनाहत सिंह भी स्क्वैश के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई हैं. टीम स्पोर्ट में, भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल B मैच में जापान को 3-1 से हराकर सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, कबड्डी में भारत ने दो और गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें पक्की कर ली हैं, क्योंकि पुरुषों और महिलाओं की कबड्डी टीमें फ़ाइनल में पहुंच गई हैं. पुरुषों के डबल्स बैडमिंटन में भारत को बड़ा झटका लगा, जब मौजूदा चैंपियन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शुरुआती दौर में ही हार गए.

भारत के लंबी दूसरी के धावक गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों के अपने कांस्य को रजत में बदला और पुरूषों की 10000 मीटर दौड़ में 28 मिनट 29.38 सेकेंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रहे. हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाले गुलवीर बहरीन के बिरहानु बालेयू से पीछे रहे जिन्होंने 28 मिनट 27.51 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता. बहरीन के अलबर्ट किप्टो को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 28 मिनट 34.18 सेकंड का समय निकाला. यहां पढ़ें पूरी खबर 

महिलाओं की शॉट पुट प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर ने कमाल कर दिया है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है. एशियन गेम्‍स 2026 में देश के लिए आज के दिन का यह चौथा, जबकि कुल 21वां मेडल है. आइची-नागोया में मेडल हथियाने के बाद चारों तरफ मनप्रीत की चर्चा हो रही है. मगर बहुत कम लोगों को पता है कि यह एकाएक आई सफलता नहीं है, बल्कि इसके पीछे मनप्रीत के सालों की मेहनत है. यहां पढ़ें पूरी खबर 

भारतीय उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. एशियन गेम्स 2026 में गुरिंदरवीर सिंह से 100 मीटर स्पर्धा में पदक की उम्मीद थी. मगर वह चूक गए हैं. मैच के दौरान उन्होंने 100 मीटर दौड़ की हीट-2 में 10.32 सेकंड का समय निकाला. मगर ये पदक के लिए पर्याप्त नहीं था. क्योंकि उन्होंने पांचवें स्थान पर रहते हुए अपने सफर का समापन किया. पहले स्थान पर ओमान के धावक अल बलूशी रहे. जिन्होंने 10.01 सेकंड में रेस पूरा किया. उसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर चीन, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे के धावक रहे. गुरिंदरवीर ने पांचवां स्थान हासिल क्या. यहां पढ़ें पूरी खबर 

Advertisement

जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से सभी नेपाली बल्लेबाज भागते हैं. वही अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड कुशल भुर्तेल के नाम जुड़ गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ निशिन में खेले गए आज (25 सितंबर 2026) के मुकाबले में वह पारी का आगाज करते हुए खाता नहीं खोल पाए. जिसके बाद वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आज के मुकाबले से पूर्व वह अबिनाश बोहरा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे. मगर उन्होंने अब अबिनाश को पीछे छोड़ दिया है और नेपाल की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर 

एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में नेपाल क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. टीम की शुरुआत खराब रही और टॉप-3 बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. पारी की शुरुआत करने आए मोहम्मद अकरम 2 रन और हसन ईसाखिल बिना खाता खोले आउट हो गए. करीम जन्नत 9 रन बनाकर आउट हो गए. यहां पढ़ें पूरी खबर 

Advertisement

जापान एशियाड में भारत की हालत कुछ वैसी ही नज़र आ रही है जैसे 2006 के दोहा एशियाई खेलों में शुरुआत में दिख रही थी. भारतीय शूटिंग टीम से तब भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही थीं. फिर आख़िर में स्टार शूटर जसपाल राणा ने लगातार 3 गोल्ड जीतकर भारतीय कैंप की फ़िज़ा बदल दी. एक्सपर्ट्स इस बार भी भारतीय शूटर्स से वैसी ही उम्मीद कर रहे हैं. जापान एशियाड में भारतीय शूटर्स को लेकर शुरुआत में मायूसी का माहौल बनने लगा था. 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर-ईशा सिंह और सुरुचि के हार के बाद भारतीय शूटर्स से फ़ैन्स निराश हो गए थे. सोशल मीडिया पर भारतीय शूटर्स ट्रोल भी किये गये. लेकिन हरियाणा के झज्जर ज़िले के सासरौला में सुरुचि की मां ने हौसला नहीं खोया. यहां पढ़ें पूरी खबर 

एशियन गेम्स में शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाज कमलजीत और सुरुचि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. अपने-अपने व्यक्तिगत इवेंट्स में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की. कमलजीत और सुरुचि ने फाइनल में कुल 484.6 का स्कोर किया. यह स्कोर वर्ल्ड रिकॉर्ड से बस चार पॉइंट कम था. यहां पढ़ें पूरी खबर 

अनुभवी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने शुक्रवार को फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमिका अरिबाडो को हराकर मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपना मेडल पक्का किया. भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 11-3, 11-5 से शानदार जीत दर्ज करने में आधे घंटे से भी कम समय लिया. सेमीफाइनल में शनिवार को उनका मुकाबला हांगकांग के यो का ली और मिंग होंग तांग से होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर 

शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत के मानुष शाह और दिया चितले ने क्वार्टर फ़ाइनल में हांगकांग की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी डू होई केम और वोंग चुन टिंग को हराकर टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स इवेंट में अपना मेडल पक्का कर लिया. चितले और शाह ने अपने विरोधियों को 3-1 (11-6, 13-15, 11-9, 11-5) से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई और इस टूर्नामेंट में टेबल टेनिस में देश का पहला मेडल पक्का किया. आठ साल पहले जकार्ता में शरत कमल और मनिका बत्रा के ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने के बाद, एशियाई खेलों में मिक्स्ड डबल्स में भारत का यह दूसरा मेडल है. भारतीय जोड़ी सेमीफ़ाइनल में चीन की सुन यिंगशा और वांग चुकिन का सामना करेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर 

Advertisement

यह भी पढ़ें- सिल्वर बॉय गुलवीर! 10,000 मीटर में मारी बाजी, एशियाई खेलों में बढ़ाया भारत का मान

Featured Video Of The Day
1965 War का अमर योद्धा! सुनिए डॉगफाइट की पूरी कहानी...Alfred Cook की जुबानी | NDTV Micro

Topics mentioned in this article
Sports News