विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2021

सपना चौधरी ने शेयर कीं करवाचौथ की Photos तो पति वीर साहू का लुक देख हैरान हुए फैन्स, बोले- ये किस से शादी कर ली!

इन तस्वीरों में सपना चौधरी का करवाचौथ लुक देखने लायक है और उससे भी ज्यादा सपना के पति वीर साहू का लुक लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच रहा है.

सपना चौधरी ने शेयर कीं करवाचौथ की Photos तो पति वीर साहू का लुक देख हैरान हुए फैन्स, बोले- ये किस से शादी कर ली!
सपना चौधरी ने पति वीर साहू के साथ यूं मनाया करवाचौथ
नई दिल्ली:

कल करवाचौथ का त्योहार था और हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने भी इसे बड़े धूमधाम से मनाया. इस खास मौके की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे अपने पति की पूजा करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में सपना का लुक देखने लायक है और उससे भी ज्यादा सपना के पति वीर साहू का लुक लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच रहा है. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आते ही आग की तरह वायरल होने लगी हैं.

सपना चौधरी ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उन्हें लाल रंग के जोड़े में देखा जा सकता है. सपना ने किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सज-धज कर तस्वीरें खिंचवाई हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सपना इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन उनके पति का लुक लोगों को खासा इम्प्रेस नहीं कर पाया है. तस्वीरों में उनके पति वीर साहू को क्रीम कलर के पजामे कुर्ते में खुले हुए बालों के साथ देखा जा सकता है. तस्वीरों में सपना पति को टीका करते और उन्हें चलनी से निहारते हुए नजर आ रही हैं.

एक तरफ जहां कुछ लोगों को डांसिंग क्वीन की ये तस्वीरें काफी पसंद आई हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनके पति को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये किस से शादी कर ली!'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘बाबा आदम ही मिला था क्या?'. वहीं कुछ लोग इस जोड़ी पर जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं.

ये भी देखें: Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Photos, Sapna Choudhary Latest Photos, Veer Sahu, Sapna Choudhary Husband, Sapna Choudhary Karwa Chuath Pics, Sapna Choudhary Karwa Chauth 2021 Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com