विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2020

सपना चौधरी ने दिखाए मॉडर्न तेवर तो सिंगर ने उन्हें यूं बना डाला देसी, 'कतल' का Video हुआ वायरल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नया हरियाणवी सॉन्ग (New Haryanvi Songs 2020) यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है.

सपना चौधरी ने दिखाए मॉडर्न तेवर तो सिंगर ने उन्हें यूं बना डाला देसी, 'कतल' का Video हुआ वायरल
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नया हरियाणवी सॉन्ग रिलीज
  • सपना चौधरी का नया सॉन्ग रिलीज
  • मोहित शर्मा हैं सिंगर
  • यूट्यूब पर 28 लाख के पार
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नया हरियाणवी सॉन्ग (New Haryanvi Songs 2020) यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. इस हरियाणवी गाने में सपना चौधरी का मॉडर्न से लेकर ठेठ देसी अंदाज तक देखने को मिल रहा है. लेकिन इस गाने की खास बात यह है कि इसमें सपना चौधरी पहले तो मॉडर्न होने का स्वैग दिखाती हैं, लेकिन उसके बाद सिंगर मोहित शर्मा कुछ ऐसा करते हैं कि उन्हें देसी अंदाज में आना ही पड़ता है. यही बात, इस सपना चौधरी के इस हरियाणवी गाने (Sapna Choudhary Ke Gane) को खास भी बनाती है. इस सॉन्ग का टाइटल 'कतल (Katal)' है और इसे अभी तक 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी और हरियाणी सिनेमा की क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary Latest Song) के इस लेटेस्ट सॉन्ग को मोहित शर्मा ने गाया है. 'कतल (Katal)' सॉन्ग में सपना चौधरी के साथ मोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं. 'कतल' सॉन्ग को सुमित बालमबिया ने लिखा है. म्यूजिक मोहित शर्मा का है जबकि इसके डायरेक्टर फरिश्ता है. इस सॉन्ग को सोनोटेक के यूट्यूब चैनल पर लॉन्ज किया गया है.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इस वीडियो के बाारे में जानकारी देते हुए एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और लिखा है, 'यूट्यूब पर नए सॉन्ग कतल को आखिर तक देखें.' इस तरह सपना चौधरी ने खुद भी इस सॉन्ग को देखने के लिए हैं. इसमें सपना चौधरी की मॉडर्न लुक से लेकर ट्रेडिशनल लुक तक की जर्नी को देखा जा सकता है. फैन्स यूट्यूब पर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं और इस शानदार गाना बता रहेे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Latest Songs, Sapna Choudhary Ke Gane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com