विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2020

सपना चौधरी ने स्टेज पर यूं लगाए जोरदार ठुमके, देसी क्वीन का Video हुआ वायरल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है- देखें Video

सपना चौधरी ने स्टेज पर यूं लगाए जोरदार ठुमके, देसी क्वीन का Video हुआ वायरल
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नया धमाका
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने स्टेज परफॉर्मेंस में हमेशा नया अंदाज दिखाती हैं. उनके डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. हरियाणवी छोरी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और हमेशा की तरह उनका अंदाज नया है. यूट्यूब पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में अपने काम से धूम मचाने वाली सपना चौधरी का यह वीडियो भी धमाल मचा रहा है. 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह क्रम जारी है. उनके इस वीडियो को सोनोटेक यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है. वैसे भी सपना चौधरी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है. हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग 'डोप छोरा (Dope Chora)'रिलीज हुआ था. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था.

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Stage Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com