विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2018

'फ्रूट वरगी...' गाने में एक कुड़ी के पीछे पड़े 3 पंजाबी मुंडे, Youtube पर 22 लाख बार देखा गया Video

पंजाबी सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेंड में आने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता. द लैंडर्स ने एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'फ्रूट...' रिलीज किया है और अब यह गाना इंटरनेट पर काफी तहलका मचा रहा है.

'फ्रूट वरगी...' गाने में एक कुड़ी के पीछे पड़े 3 पंजाबी मुंडे, Youtube पर 22 लाख बार देखा गया Video
पंजाबी गाना 'फ्रूट वरगी...' यूट्यूब पर वायरल
  • पंजाबी गाने ने मचाया धमाल
  • यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड
  • 'फ्रूट वरगी...' टॉप 4 पर
नई दिल्ली: पंजाबी सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेंड में आने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता. द लैंडर्स ने एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'फ्रूट...' रिलीज किया है और अब यह गाना इंटरनेट पर काफी तहलका मचा रहा है. द लैंडर्स नाम की म्यूजिक टीम ने इस वीडियो के आर्टिस्ट हैं, जबकि इस गाना का म्यूजिक वेस्टर्न पेंडु ने दिया है. फिलहाल इस गाने में कुछ पंजाबी मुंडे एक लड़की की खूबसूरती बयान कर रहे हैं. पहाड़ी इलाके और एक कलरफुल बस में शूट किये गए इस वीडियो को देखने के बाद अट्रैक्ट जरूर हो जाएंगे. पंजाबी गाना के लिरिक्स भी शानदार है और इसे रब सुख राखे ने लिखा है. 

पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ इस एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके, बार-बार देखा जा रहा Video...

पंजाबी सॉन्ग 'फ्रूट वरगी...' को राजीव ठाकुर ने डायरेक्टर किया है. फिलहाल यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचाये हुए हैं और टॉप 4 में नंबर चार पर ट्रेंड कर रहा है. वेस्टर्न पांडु के म्यूजिक को स्पीड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशयल अकाउंट पर अपलोड किया है. इस वीडियो को अभी तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसमें तीन बंदे एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिये कलरफुल बस से सफर कर रहे होते हैं और रास्ते में एक लड़की की कार खराब हो जाती है और वह लिफ्ट मांगती है.

देखें वीडियो-

अमृत मान का गाना 'Pariyan Toh Sohni..' की इंटरनेट पर धूम, एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

लिफ्ट देने के बाद तीनों बंदे अपना गाना शुरू करते हैं. तीनों ही उस लड़की की खूबसूरती देखकर पंजाबी गाना शुरू कर देते हैं. गाने में लड़की को बिल्कुल कश्मीरी सेब की तरह बताते हैं. पंजाबी गाने में म्यूजिक काफी दमदार मालूम पड़ता है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjabi Song, Fruit Song, Trending On Youtube
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com