विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2022

दिलजीत दोसांझ ने कुछ इस अंदाज में खिंचवाईं PHOTOS, फैन्स बोले- स्पाइडरमैन बन रहे हो

दिलजीत पंजाबी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपने किरदारों से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. हाल ही में दिलजीत को समंदर किनारे फुरसत के पल बिताते नजर आए.

दिलजीत दोसांझ ने कुछ इस अंदाज में खिंचवाईं PHOTOS, फैन्स बोले- स्पाइडरमैन बन रहे हो
दिलजीत दोसांझ की फोटो हुईं वायरल
नई दिल्ली:

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ यंगस्टर्स के बीच बेहद पॉपुलर हैं, खासकर उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है. दिलजीत अपनी आवाज से लाखों दिनों को जीत चुके हैं और उनके दमदार अभिनय को भी खूब पसंद किया जाता है. दिलजीत पंजाबी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपने किरदारों से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. हाल ही में दिलजीत को समंदर किनारे फुरसत के पल बिताते नजर आए. दिलजीत ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी फिटनेस का राज भी बताया है. 

दिलजीत दोसांझ ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में दिलजीत को पहले समंदर किनारे चट्टानों पर शांत भाव में बैठे देखा जाता है. इसके बाद फोटोज में वे काफी टफ एक्सरसाइज करते दिखते हैं. स्ट्रेचिंग कर वे अपने पैरों को आगे की तरफ ले जाते और हाथों से कमल का फूल बनाते हुए एक्सरसाइज कर रहे हैं. दिलजीत का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं कई सारे फैंस ने इस वीडियो पर इंट्रेस्टिंग कमेंट्स भी किए हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, स्पाइडरमैन बन रहे हो. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, कहीं बाबा रामदेव से मिल कर तो नहीं आए. 

हाल में दिलजीत दोसांझ को फिल्म हौसला रख में देखा गया था. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस शहनाज गिल और सोनम बाजवा भी थी. दिलजीत की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की. दिलजीत के अभिनय की भी इस फिल्म में खूब तारीफ हुई. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज किया जा रहा है. 

विक्की कौशल के खिलाफ नंबर प्लेट को लेकर पुलिस में शिकायत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh Yoga Video, दिलजीत दोसांझ, Diljit Dosanjh Wikipedia, Diljit Dosanjh Net Worth, Diljit Dosanjh Instagram, Diljit Dosanjh Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com