झमाझम बरसात से देश में कहीं राहत तो कहीं आफत, तस्वीरों में देखें भारत का हाल
झमाझम बरसात से देश में कहीं राहत तो कहीं आफत, तस्वीरों में देखें भारत का हाल
-
झमाझम बरसात से देश में कहीं राहत तो कहीं आफत, तस्वीरों में देखें भारत का हालदिल्ली में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण कहीं जलभराव हो रहा है तो कहीं सड़कों पर जाम लग रहा है. कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो दिल्ली स्थित इंडिया गेट के सामने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं.
-
झमाझम बरसात से देश में कहीं राहत तो कहीं आफत, तस्वीरों में देखें भारत का हालयह तस्वीर जम्मू-कश्मीर के रामबान जिले का है. भयंकर बारिश के कारण यहां कई सड़कें प्रभावित हुई हैं. वहीं कई लोगों के घर ढह भी रहे हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि भूस्खलन के कारण एक घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है.
-
झमाझम बरसात से देश में कहीं राहत तो कहीं आफत, तस्वीरों में देखें भारत का हालभयंकर बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिले प्रभावित हैं. यह तस्वीर यूपी के मथुरा जिले का है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे जलभराव के कारण लोगों को परेशानियां हो रही हैं.
-
झमाझम बरसात से देश में कहीं राहत तो कहीं आफत, तस्वीरों में देखें भारत का हालयह तस्वीर पूर्वोवत्तर राज्य सिक्किम की है. भूस्खलन के कारण यहां की सड़कें खराब हो गई हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के विशेषज्ञों की एक टीम ने बुधवार को सिक्किम के मंगन जिले में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वेक्षण किया.
-
झमाझम बरसात से देश में कहीं राहत तो कहीं आफत, तस्वीरों में देखें भारत का हालइस तस्वीर को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि जान जरूरी है या शिक्षा? ये बिहार की राजधानी पटना की तस्वीर है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे एक क्लास में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. बारिश के कारण छत से पानी टपक रहा है, मगर पढ़ाई चालू है.