विज्ञापन

रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ गिल का नाम, भारतीय सरजमीं पर बनाया गजब का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारत में लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.

Gallery View
  • रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ गिल का नाम, भारतीय सरजमीं पर बनाया गजब का रिकॉर्ड
    टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया है. इसी के साथ वह भारत में लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.
  • रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ गिल का नाम, भारतीय सरजमीं पर बनाया गजब का रिकॉर्ड
    कप्तान गिल ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान सिर्फ 62 गेंदों में शतक पूरा किया. इससे पहले, गिल ने 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 110 रन की पारी खेली थी. 17 जून को गिल अफगानिस्तान के खिलाफ 154 रन की तूफानी पारी खेल चुके थे.
  • रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ गिल का नाम, भारतीय सरजमीं पर बनाया गजब का रिकॉर्ड
    भारतीय सरजमीं पर लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वालों में एबी डिविलियर्स और विराट कोहली संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. दोनों खिलाड़ियों ने भारत में लगातार 4-4 वनडे मुकाबलों में शतक लगाए हैं.
  • रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ गिल का नाम, भारतीय सरजमीं पर बनाया गजब का रिकॉर्ड
    गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. गिल के अलावा, केएल राहुल साल 2023 में नीदरलैंड के विरुद्ध 62 गेंदों में शतक जमा चुके थे.
  • रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ गिल का नाम, भारतीय सरजमीं पर बनाया गजब का रिकॉर्ड
    इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जयपुर में सिर्फ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग (60 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड, साल 2009) और विराट कोहली (61 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2023) का नाम क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर भी हैं.
  • रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ गिल का नाम, भारतीय सरजमीं पर बनाया गजब का रिकॉर्ड
    बुधवार को गुवाहाटी में जारी मुकाबले में मेहमान वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए. जॉन कैंपेबल (101), कप्तान शाई होप (104) और आमिर जंगू (114) ने शतक जड़े. भारत की तरफ से गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट हाथ लगे.
  • रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ गिल का नाम, भारतीय सरजमीं पर बनाया गजब का रिकॉर्ड
    इसके जवाब में शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत की मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 25.1 ओवरों की समाप्ति तक 251 रन की अटूट साझेदारी कर ली है. गिल के साथ रोहित भी अपना शतक पूरा कर चुके हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com