विज्ञापन

टोरंटो कॉन्सर्ट के बाद भावुक हुईं श्रेया घोषाल, बोलीं- आज रात शायद सो नहीं पाऊंगी

प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कनाडा के टोरंटो में हुए अपने कॉन्सर्ट को लेकर फीलिंग्स शेयर की. उन्होंने बताया कि वहां दर्शकों का प्यार और जबरदस्त रिस्पॉन्स देखकर वह इतनी इमोशनल हो गईं कि कॉन्सर्ट के बाद उन्हें लगा कि शायद वह पूरी रात सो नहीं पाएंगी.

Gallery View
  • श्रेया ने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा,'टोरंटो, यह शहर कुछ और ही था. यह एक ऐसी रात थी, जिसे मैं लंबे समय तक याद रखूंगी. इस शहर ने मुझे इतना इमोशनल कर दिया है कि इस जोश के बाद मुझे नहीं लगता कि आज रात मैं सो पाऊंगी.'
  • श्रेया ने अपने पोस्ट के साथ कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. इनमें वह स्टेज पर परफॉर्म करती और अपने हिट गानों से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं.
  • वहीं, सामने मौजूद भीड़ श्रेया का हौसला बढ़ाती दिखाई दे रही है. कई फैंस हाथों में प्लेकार्ड लेकर सिंगर के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आए.
  • तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और पूरा स्टेडियम श्रेया की आवाज और फैंस के उत्साह से गूंज उठा.
  • दरअसल, श्रेया घोषाल इन दिनों अपने 'द अनस्टॉपेबल टूर 2026' के साथ दुनियाभर में म्यूजिक लवर्स से जुड़ रही हैं. यह नॉर्थ अमेरिका में उनका अब तक का सबसे लंबा टूर है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com