सिर्फ फिल्मों में नहीं, बेजुबानों के लिए भी काम करते हैं ये 7 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज
पशुओं को भी प्यार, सुरक्षा और बेहतर जीवन का अधिकार है. जहां पशु कल्याण से जुड़ी संस्थाएं लगातार इस दिशा में काम कर रही हैं, वहीं कई बॉलीवुड सितारे भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल उनके अधिकारों और संरक्षण के साथ उन्हें गोद लेने और उनकी देखभाल को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. आइए उन सितारों से एक बार रूबरू होते हैं.
- Created by:
-
अक्टूबर 05, 2026 17:12 IST
-
Published On अक्टूबर 05, 2026 17:12 IST
-
Last Updated On अक्टूबर 05, 2026 17:12 IST
-
-
शालिनी पांडेशालिनी पांडे लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पशुओं की सुरक्षा और उन्हें गोद लेने के महत्व के बारे में बात करती हैं. पेटा इंडिया से जुड़ी शालिनी ने कई जागरूकता अभियानों का समर्थन किया है. उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सड़कों से एक देसी कुत्ते 'बीर' को बचाकर अपनाया था.
-
आलिया भट्टआलिया भट्ट भी पशु कल्याण और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रही हैं. उन्होंने लोगों को आवारा पशुओं की मदद करने और उन्हें गोद लेने के लिए प्रेरित किया है. पशुओं के प्रति उनका प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जागरूकता अक्सर देखने को मिलती रहती है.
-
अनुष्का शर्माअनुष्का शर्मा लंबे समय से पशु कल्याण से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती रही हैं. उन्होंने पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाई है और लोगों को आवारा तथा सामुदायिक पशुओं के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया है.