इन 5 सीरीज और फिल्मों ने खोला देश के सबसे बड़े घोटालों और आर्थिक संकटों का कच्चा चिट्ठा, तीसरी वाली कर देगी शॉक्ड
मनोरंजन की दुनिया में कम ही फिल्में और वेब सीरीज हकीकत पर आधारित होती हैं. जानिए उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों और सीरीज के बारे में जिन्होंने बड़े घोटालों और विवादित घटनाओं को पर्दे पर उतारकर दर्शकों को झकझोर दिया. तीसरी कहानी देखकर आप शॉक्ड रह जाएंगे.
-
निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने इंस्पेक्टर जेंडे की कामयाबी के बाद एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ मिलकर 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' फिल्म बनाई. यह फिल्म 1990 के दशक में भारत के सामने आए गहरे आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी जैसी मुश्किलों को दिखाती है. फिल्म की कहानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर एस. वेंकटरमणन के जीवन पर आधारित है. उन्होंने 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक संकट के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को बचाने में बहुत अहम भूमिका निभाई थी.
-
निर्देशक तुषार हीरानंदानी की स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी अब्दुल करीम तेलगी द्वारा किए गए चर्चित स्टांप पेपर घोटाले पर आधारित है. यह सीरीज़ पत्रकार संजय सिंह की पुस्तक तेलगी: ए रिपोर्टर्स डायरी से भी प्रेरित है. इसमें एक साधारण फल विक्रेता से लेकर देश के सबसे बड़े स्टांप पेपर घोटाले के मास्टरमाइंड बनने तक तेलगी के सफर को विस्तार से दिखाया गया है.
-
निर्देशक वेंकी अटलुरी की फिल्म लकी भास्कर एक काल्पनिक ब्लैक कॉमेडी और हीस्ट ड्रामा है. इसकी कहानी एक मिडिल क्लास बैंक कैशियर के आस-पास घूमती है, जो शॉर्टकट से ज्यादा पैसा कमाने के लालच में एक रिस्की स्कीम में पैसा लगा देता है. इसके बाद वह धीरे-धीरे ब्लैक मनी को व्हाइट करने यानी मनी लॉन्ड्रिंग के खतरनाक जाल में फंसता चला जाता है.
-
निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने साल 2018 में रेड फिल्म बनाई, जो एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म थी. इस फिल्म में अजय देवगन ने एक ईमानदार और निडर इनकम टैक्स ऑफिसर का रोल निभाया था. उनका यह रोल लखनऊ के IRS अधिकारी शारदा प्रसाद पांडे की असली जिंदगी से प्रेरित था. फिल्म की कहानी साल 1981 की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जब कांग्रेस विधायक सरदार इंदर सिंह के यहां देश की सबसे बड़ी और मशहूर इनकम टैक्स रेड पड़ी थी.