भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने के मामले में Xiaomi नहीं रही नंबर 1, इस कंपनी ने मारी बाजी
Samsung ने 20 तिमाहियों में पहली बार Xiaomi को पछाड़ते हुए 2017 के बाद पहली बार सबसे बड़े स्मार्टफोन विक्रेता का पायदान हासिल किया। हालांकि, शाओमी साल 2022 में टॉप पर बना रहा है।
-
भारतीय स्मार्टफोन बाजार तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है, लेकिन बीते साल इसमें 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कैनालिस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल चौथी तिमाही में तीसरी तिमाही की तुलना में शिपमेंट में गिरावट देखी है। साल-दर-साल में चौथी तिमाही में वॉल्यूम में 27% की गिरावट दर्ज की गई जो कि 2021 के मुकाबले में साल के कुल रिजल्ट से 6% की गिरावट आई।
-
Samsung के 2022 शिपमेंट में 21 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन यह चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत में सबसे बड़ी रही। Samsung ने 20 तिमाहियों में पहली बार Xiaomi को पछाड़ते हुए 2017 के बाद पहली बार सबसे बड़े स्मार्टफोन विक्रेता का पायदान हासिल किया।