'चक दे इंडिया!' गर्ल के हुए जहीर खान, देखें Wedding Photos
बॉलीवुड इंडस्ट्री का क्रिकेट से गहरा संबंध रहा है, इसी रिलेशन को और ज्यादा मजबूत क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सगारिका घटगे ने बना दिया है.
-
'चक दे इंडिया!' गर्ल के हुए जहीर खान, देखें Wedding Photosशाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे इंडिया!' से सुर्खियों में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस सगारिका ने क्रिकेटर जहीर खान से गुरुवार को शादी कर ली है. दोनों की कोर्ट मैरिज मुंबई में हुई. कपल की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों खूब जच रहे हैं. तस्वीरों में जहीर खान लाइट पिंक कलर के कुर्ता-पायजामा लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, रेड साड़ी में सगारिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
-
'चक दे इंडिया!' गर्ल के हुए जहीर खान, देखें Wedding Photosमहाराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्मी सागरिका सबसे पहले साल 2007 में फिल्म 'चक दे इंडिया' में हॉकी खेलते नजर आईं. उन्होंने फिल्म में प्रीति सबरवाल का किरदार निभाया था. इसके बाद वह 'फॉक्स' (2009), इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'रश'(2012), मराठी फिल्म 'प्रेमाची गोष्ट' और पंजाबी फिल्म 'दिलदारियां' में भी नजर आ चुकी हैं. इसी साल रिलीज अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म 'इरादा' में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया था.
-
'चक दे इंडिया!' गर्ल के हुए जहीर खान, देखें Wedding Photosसागरिका और जहीर ने अपने रिश्ते की कभी दोस्ती से ज्यादा नहीं बताया था. लेकिन दोनों अक्सर साथ ही देखे जाते रहे हैं. जहीर खान-सागरिका ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया. युवराज सिंह और हेजल की शादी में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरें आईं. दोनों पूरी शादी में साथ थे. यही नहीं आईपीएल में जहीर खान को सपोर्ट करने के लिए वो ग्राउंड पर भी दिखती रहती थीं.
-
'चक दे इंडिया!' गर्ल के हुए जहीर खान, देखें Wedding Photosकुछ समय तक डेटिंग करने के बाद जोड़ी ने 24 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी. जहीर ने सगारिका के साथ फोटो साझा कर लिखा, "अपनी वाइफ की च्वॉइस पर मत हंसिए, क्योंकि आप भी उन्हीं में से एक हैं. पार्टनर्स फॉर लाइफ." इसके साथ उन्होंने सागरिका को टैग कर Engaged हैशटैग भी दिया था.
-
'चक दे इंडिया!' गर्ल के हुए जहीर खान, देखें Wedding Photosएक इंटरव्यू में जहीर से रिश्ते के बारे में सागरिका ने बताया था, "जहीर और वो दोनों ही मराठी हैं. लेकिन उन्हें मराठी बोलनी नहीं आती. वहीं जहीर खान अच्छे से मराठी बोले लेते हैं. मेरे घर वाले क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं. जहीर खान को मेरे घरवाले इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि वो अच्छी मराठी बोलना जानते हैं. मेरी मां को भी मराठी बोलनी नहीं आती, लेकिन जब जहीर खान मराठी में बात करते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है."
-
'चक दे इंडिया!' गर्ल के हुए जहीर खान, देखें Wedding Photosवहीं, जहीर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने घरवालों को शादी के लिए कैसे मनाया. उनके मुताबिक, "जब मैंने अपने घरवालों को सागरिका के बारे में बताया तो उन्होंने सबसे पहले 'चक दे इंडिया!' की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी. जिसके बाद उन्होंने शादी के लिए हां बोला."