दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथ, देखें तस्वीरें
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया.
-
Photos : हरियाणा के जींद से संबंध रखने वालीं रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की CMरेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं. वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक किया है.
-
Photos : हरियाणा के जींद से संबंध रखने वालीं रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की CMविधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है. भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.