विज्ञापन

रामायण की सीता के घर के हर कोने में है श्रीराम की छाप, 7 फोटो में देखें दीपिका चिखलिया का हाउस

दूरदर्शन की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के घर की 7 फोटो में श्रीराम की छाप देखने को जरुर मिलेगी.

Gallery View
  • रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी दर्शकों के दिलों में बसी है. एक्टर अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया आज भी भगवान राम और मां सीता के नाम से पहचाने जाते हैं. इस किरदार ने दीपिका चिखलिया के पूरे जीवन को बदलकर रख दिया. वहीं आज भी उन्हें माता सीता के रुप में फैंस जानते हैं.
  • दीपिका चिखलिया ने मशहूर बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की है, जिन्होंने 23 नवंबर 1991 में सात फेरे लिए और वह दीपिका चिखलिया से दीपिका टोपीवाला हो गईं. कपल की दो बेटियां निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला हैं.
  • दीपिका और उनके पति की पहली मुलाकात एक्ट्रेस की पहली फिल्म सुन मेरी लैला के सेट पर हुई थी, जहां वे श्रृंगार काजल के विज्ञापन की शूटिंग कर रही थीं, जिसके मालिक खुद उनके पति हेमंत थे.
  • मुंबई में 29 अप्रैल 1965 को जन्मी दीपिका को नहीं पता था कि मां सीता का किरदार उनके पूरे जीवन को बदल देगा. अपने शुरुआती करियर में भी अभिनेत्री ने सोच लिया था कि उन्हें टेलीविजन एक्ट्रेस बनना है, लेकिन उस वक्त टेलीविजन को इडियट बॉक्स कहते थे और फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों की तुलना में टीवी पर अभिनय करने वाले कलाकारों को कम आंका जाता था.
  • यही कारण था कि दीपिका का परिवार टेलीविजन पर काम करने के फैसले से थोड़ा नाखुश था. दीपिका ने 1980 में टीवी सीरीज 'रिश्ते-नाते' से अपने करियर की शुरुआत की और फिर वे रामांनद सागर के ही सीरियल दादा-दादी की कहानी और विक्रम बेताल में नजर आईं.
  • इसी दौरान दीपिका ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें सामने से मां सीता के रोल के ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा, लेकिन स्क्रीन टेस्ट देना भी आसान नहीं था. पहले दिन स्क्रीन टेस्ट में 40 लड़कियों के बीच दीपिका ने मां सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिया.
  • फिर दूसरे ऑडिशन में लड़कियां आधी हो गईं और तीसरे ऑडिशन में कुछ ही लड़कियां बची थीं, जिसमें दीपिका भी शामिल थीं, लेकिन कुछ हफ्तों के लंबे इंतजार के बाद उन्हें सीरियल के लिए साइन किया गया.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com