टेस्ट क्रिकेट में अकेला हीरो नहीं चलता! प्रसिद्ध कृष्णा ने बताई जीत की असली कुंजी
प्रसिद्ध कृष्णा का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ किसी एक खिलाड़ी का अच्छा प्रदर्शन काफी नहीं होता, बल्कि पूरी टीम द्वारा की गई मेहनत ज्यादा मायने रखती है.
- Created by:
-
सितंबर 25, 2026 20:39 IST
-
Published On सितंबर 25, 2026 20:39 IST
-
Last Updated On सितंबर 25, 2026 20:39 IST
-
-
प्रसिद्ध कृष्णाभारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ किसी एक खिलाड़ी का अच्छा प्रदर्शन काफी नहीं होता, बल्कि पूरी टीम द्वारा की गई मेहनत ज्यादा मायने रखती है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग हालात में खुद को ढालने और पार्टनरशिप में गेंदबाजी करने की काबिलियत ने उन्हें टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने में मदद की है.
-
प्रसिद्ध कृष्णा2023 से अब तक 9 टेस्ट मैचों में प्रसिद्ध ने 32 विकेट लिए हैं, जबकि 28 वनडे मैचों में उन्होंने 50 विकेट चटकाए हैं. प्रसिद्ध ने शुक्रवार को 'जियोस्टार' से कहा, 'मुझे लगता है कि हालात चाहे जैसे भी हों, खुद को ढालने और अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत सबसे जरूरी है.'
-
प्रसिद्ध कृष्णाउन्होंने कहा, 'आप कहीं भी खेलें, आपको पूरी ताकत और जोश के साथ गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहना होगा. अपने गेंदबाजी पार्टनर को समझना भी महत्वपूर्ण है. बल्लेबाजी की तरह ही गेंदबाजी में भी साझेदारी की आवश्यकता होती है. एक-दूसरे का साथ देकर आपको टीम की जरूरत के हिसाब से प्रदर्शन करना होता है.'
-
प्रसिद्ध कृष्णाभारत अपने घरेलू सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से करेगा, जो 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी. यह सीरीज आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 की तैयारी का एक शुरुआती कदम है, इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अहम घरेलू टेस्ट सीरीज भी होनी है. घर पर होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के बारे में बात करते हुए प्रसिद्ध ने कहा कि पांच मैचों की मुश्किल सीरीज के दौरान वर्कलोड और लय को बनाए रखना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए बहुत जरूरी है.
-
प्रसिद्ध कृष्णाइंजरी (जिसमें पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण हुई सर्जरी भी शामिल है) से उबरने में काफी समय बिताने के बाद, इस लंबे कद के तेज गेंदबाज ने लंबे समय तक चलने वाले रिहैबिलिटेशन (ठीक होने की प्रक्रिया) के दौरान जरूरी मानसिक मजबूती के बारे में बात की.
-
प्रसिद्ध कृष्णाउन्होंने कहा, 'चोटिल होना और जारी क्रिकेट मैचों में हिस्सा न ले पाना किसी के लिए भी मुश्किल होता है. रिहैब का सफर बहुत थकाऊ होता है, क्योंकि आपको वही चीजें बार-बार करनी पड़ती हैं. यहीं पर टीम और स्पोर्ट्स साइंस स्टाफ बहुत अहम हो जाते हैं। आपके आस-पास के लोग भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए अच्छे लोगों, खासकर परिवार और दोस्तों के साथ रहना बहुत जरूरी है. इसके अलावा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप चीजों को अपनी मर्जी के मुताबिक होते हुए देखने के लिए कितने बेताब हैं.'
-
प्रसिद्ध कृष्णाभारतीय तेज गेंदबाज ने आगे कहा, 'आराम से बैठकर यह कहना आसान है कि मैं चोटिल था, मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता था, और वापसी में समय लगेगा. हालांकि, उठने और आगे बढ़ने के लिए आपको मानसिक मजबूती की भी जरूरत होती है. मैं हमेशा खुद से कहता हूं कि अगर चोट लगने के समय मैं किसी खास स्तर पर था, तो वापसी करते समय मुझे उससे दस गुना बेहतर होना चाहिए. यह सोच बहुत आवश्यक है.'