विज्ञापन

राखी पर ज्यादा मिठाई खा ली? अगले 3 दिन फॉलो करें ये Detox Diet

रक्षाबंधन पर ज्यादा मिठाई और तला-भुना खाने के बाद शरीर को हल्का और एनर्जेटिक बनाने के लिए अपनाएं आसान Post Rakhi Detox Diet. जानें क्या खाएं और क्या नहीं.

Gallery View
  • राखी पर ज्यादा मिठाई खा ली? अगले 3 दिन फॉलो करें ये Detox Diet
    राखी की मिठाइयों और भारी खाने के बाद अचानक भूखे रहना या क्रैश डाइट चुनना सही नहीं है. बस अपनी पुरानी रूटीन में धीरे-धीरे वापस लौटें. सही मात्रा में पानी पीएं, घर का हल्का खाना खाएं और थोड़ा चलना-फिरना शुरू करें.
  • सुबह की शुरुआत
    गुनगुने पानी में नींबू या जीरा मिलाकर पिएं, इससे शरीर को ताजगी मिलेगी.
  • नाश्ता
    पपीता, चिया सीड्स के साथ दही या फिर एक बिना चीनी की ग्रीन स्मूदी को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.
  • मिड-मॉर्निंग
    इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई के लिए एक ताजा नारियल पानी बेस्ट विकल्प है.
  • दोपहर का खाना
    हल्की दाल या पनीर/टोफू सलाद, साथ में खीरा, गाजर और थोड़ा-सा ताजा दही एक परफेक्ट लंच ऑप्शन है.
  • शाम की चाय/स्नैक
    अगर आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं, तो ग्रीन टी के साथ भुने हुए मखाने या भुना चना ले सकते हैं.
  • रात का खाना
    लौकी-टमाटर का गरमा गरम सूप साथ में भुनी हुई सब्जियां या ग्रिल किया हुआ पनीर स्वादिष्ट और हेल्दी डिनर है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com