Delhi Eleciton 2020: 'आप' की जीत पर दिग्गजों ने कुछ यूं दी प्रतिक्रियाएं
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है. चुनावी मतगणना के अनुसार पार्टी जीत के लिए बहुमत हासिल कर चुकी है. इस जीत के साथ ही दिग्गज नेताओं ने आप की जीत पर प्रतिक्रियाएं दीं. देखें तस्वीरें...
-
Delhi Eleciton 2020: 'आप' की जीत पर दिग्गजों ने कुछ यूं दी प्रतिक्रियाएंआप और अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई देने वालों में पीएम मोदी भी शामिल हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई. दिल्ली की जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं.'
-
Delhi Eleciton 2020: 'आप' की जीत पर दिग्गजों ने कुछ यूं दी प्रतिक्रियाएंबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके आप और अरविंद केजरीवाल को बधाई दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी.