विज्ञापन

रक्षाबंधन पर लॉन्ग वीकेंड, भाई-बहन और कज़िन्स के साथ इन 5 जगह घूमने का बनाएं प्लान

अगर इस बार आप रक्षाबंधन को कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो अपने भाई या बहन के साथ किसी छोटी-सी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं. एक साथ में घूमने-फिरने का अनुभव आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकता है और कई नई यादें भी दे सकता है. इस बार रक्षाबंधन शुक्रवार को पड़ रहा है, फिर शनिवार और रविवार की छुट्टी है. ऐसे में लॉन्ग वीकेंड पर आप भाई-बहन के साथ इन 5 जगह घूमने जा सकते हैं.

Gallery View
  • भूटान
    अगर, आप एडवेंचर के साथ-साथ संस्कृति और आराम से यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए भूटान एक बेहतरीन जगह है. यहां का ग्रुप मशहूर टाइगर नेस्ट मोनेस्टरी तक हाइकिंग कर सकता है, पुनाखा की घाटियां घूम सकता है, तीरंदाज आजमा सकता है, पहाड़ी इलाकों में साइकिल चला सकता है या थिम्पू में स्थानीय कैफे और बाजारों को देखने में दोपहर बिता सकता है.
  • गोवा
    गोवा शायद जाना-पहचाना लगे, लेकिन अगर इसे अलग तरह से अनुभव किया जाए तो यह भाई-बहनों के लिए एक यादगार ट्रिप बन सकता है. बस बीच पर जाने के बजाय, प्राइवेट सनसेट क्रूज के लिए एक छोटी नाव किराए पर लें, मैंग्रोव के बीच कायाकिंग करें, कम मशहूर द्वीपों को देखें, स्कूबा डाइविंग करें या गांवों और हेरिटेज इलाकों में साइकिलिंग करें.
  • ऋषिकेश
    ऋषिकेश उन भाई-बहनों और कजिन्स के लिए बहुत अच्छी जगह है, जो अपनी यात्रा में रोमांच चाहते हैं. व्हाइट-वॉटर राफ्टिंग के अलावा, ग्रुप बंजी जंपिंग, जाइंट स्विंग, जिप लाइनिंग, कायाकिंग और नदी के किनारे ट्रेकिंग आजमा सकते हैं या एक साथ कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज वाला दिन बिता सकते हैं.
  • कुर्ग
    कुर्ग भाई-बहनों के साथ घूमने-फिरने के लिए एक अलग तरह की जगह है, जहां साथ मिलकर नई जगहें खोजना उतना ही जरूरी है जितना कि बस कहीं घूमने जाना. आप किसी हेरिटेज बंगले या कॉफी-एस्टेट होमस्टे में रह सकते हैं, बागानों के बीच जाग सकते हैं और बागान में टहलने या कॉफी चखने का अनुभव ले सकते हैं, जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं, वे जंगल के रास्तों पर ट्रेकिंग कर सकते हैं, रिवर राफ़्टिंग कर सकते हैं.
  • अंडमान
    अंडमान में एडवेंचर और आराम दोनों मिलेगा. यहां साथ में स्कूबा डाइविंग करना, स्नॉर्कलिंग ट्रिप पर कोरल रीफ देखना, मैंग्रोव के जंगलों में कयाकिंग करना, ग्लास-बॉटम बोट की सवारी करना या सी-कार्टिंग एडवेंचर का मजा लेना. किसी सुनसान बीच पर सनसेट पिकनिक या तारों के नीचे रात बिताना एडवेंचर का एक अलग ही मजा देता है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com