विज्ञापन

MS धोनी के पड़ोसी नुपूर सेनन- स्टेबिन बेन, 10 फोटो में देखें सी फेसिंग घर के प्राइवेट पूल से लेकर किचन की झलक

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के मुंबई वाले घर की 10 इनसाइड तस्वीरें फैंस का दिल जीत लेंगी. खास बात यह है कि इसी बिल्डिंग में मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी यानी एमएस धोनी का घर है.

Gallery View
  • एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन का मुंबई वाला घर आपने देखा है, जिसकी झलक उन्होंने फराह खान के यूट्यूब चैनल पर दिखाई. खास बात यह है कि कपल के पड़ोसी एमएस धोनी हैं.
  • नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन का मुंबई वाला अपार्टमेंट सी फेसिंग है, जिसके चलते उनकी बालकनी से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है.
  • इसके अलावा अपार्टमेंट में एक प्राइवेट पूल भी है, जो उनकी बालकनी की खूबसूरती बढ़ाता है. वहीं हर कोने में हरियाली देखने को मिलती है, जो घर को और भी खूबसूरत बना देती है.
  • नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के घर में कपड़ों के लिए भी खास जगह है. इसके अलावा उनके शादी में पहने कपड़ों को भी बेहद अच्छी तरह से संजो कर रखा गया है.
  • किचन की बात करें तो स्काई ब्लू और वाइट कलर से किचन को अलग अंदाज में सजाया गया है. जहां नूपुर सेनन अपनी पहली रसोई सेलिब्रेट करती हुईं नजर आती हैं.
  • कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने बॉयफ्रेंड स्टेबिन से उदयपुर में चंद करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं.
  • नुपूर और स्टेबिन ने क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से विवाह किया था. जहां क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने व्हाइट रंग का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था, तो वहीं वे हिंदू वेडिंग में उन्होंने लाल रंग का जोड़ा पहना.
  • नूपुर सेनन और स्टेबिन की शादी की रस्में उदयपुर के लेकसिटी के रैफल्स होटल में जारी हैं. 7 जनवरी को कृति परिवार के साथ उदयपुर पहुंची थीं, जिसके बाद 8 जनवरी को नूपुर और स्टेबिन की संगीत सेरेमनी हुई थी.
  • संगीत सेरेमनी में नूपुर ने सजना जी वारी वारी सॉन्ग पर परफॉर्मेंस दी. इसके अलावा, कृति ने भी कई गानों पर थिरकते हुए बहन के लिए परफॉर्म किया.
  • नुपूर के करियर की बात करें तो वह साल 2019 में बी प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल' में पहली बार नजर आई थीं. इसमें उनके अपोजिट अक्षय कुमार नजर आए थे. उसके बाद 2021 में दोनों का साथ में 'फिलहाल 2: मोहब्बत' एलबम आया था. साल 2026 में नुपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म 'नूरानी चेहरा' से अपना डेब्यू करने वाली हैं. स्टेबिन म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. म्यूजिक फील्ड में वो साल 2018 से एक्टिव हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com