विज्ञापन

28 की हुईं अनुष्का, देखिए उनकी कुछ लाजवाब तस्वीरें...

28 की हुईं अनुष्का, देखिए उनकी कुछ लाजवाब तस्वीरें...

  • 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं।
  • अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को बेंगलुरु में हुआ था।
  • अनुष्का शर्मा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की।
  • 2008 में अनुष्का ने शाहरुख के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम करके अपने फिल्मी करियर की धमाकेदार शुरुआत की।
  • 2010 में अनुष्का ने बदमाश कंपनी में काम किया। इस बार उनके सामने शाहिद कपूर थे।
  • 2010 में ही अनुष्का ने रणवीर सिंह के साथ बैंड बाजा बारात में काम किया जो कि जबरदस्त हिट रही।
  • 2011 में अनुष्का ने अक्षय कुमार के साथ पटियाला हाउस में काम किया जो बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
  • अनुष्का और रणवीर सिंह की हिट जोड़ी एक बार फिर से फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में नजर आईं।
  • 2012 में अनुष्का ने यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में काम किया। इस फिल्म में उनके अलावा शाहरुख और कैटरीना कैफ भी थे।
  • 2013 में अनुष्का ने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' में पंकज कपूर, इमरान खान और शबाना आजमी के साथ काम किया।
  • अनुष्का ने 2014 को धमाकेदार अंदाज में अलविदा कहा। आमिर खान और उनकी फिल्म 'पीके' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े।
  • 2015 में अनुष्का ने प्रोडक्शन में कदम रखा। उनकी फिल्म एनएच-10 को काफी सराहा गया।
  • इसके बाद अनुष्का, रणबीर सिंह के साथ बॉम्बे वेलवेट में नजर आईं।
  • अनुष्का ने जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भी काम किया।
  • अनुष्का जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'सुल्तान' में नजर आएंगी।
  • अनुष्का ने महज कुछ सालों में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान कायम की है।
  • अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली की रिलेशनशिप की खबरें अकसर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com