विज्ञापन

नेशनल इंजीनियर्स डे: इंजीनियरिंग पढ़कर बॉलीवुड में छाए ये 4 सितारे

नेशनल इंजीनियर्स डे के मौके पर आइए नजर डालते हैं उन बॉलीवुड सितारों पर, जिनकी शुरुआत फिल्मी दुनिया से नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई से हुई थी. जहां इंजीनियरिंग की डिग्री आमतौर पर टेक्नोलॉजी, रिसर्च या कॉरपोरेट क्षेत्र में करियर की राह खोलती है, वहीं इन सितारों ने अपने रचनात्मक जुनून को चुना और मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई.

Gallery View
  • सुशांत सिंह राजपूत
    सुशांत सिंह राजपूत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन अभिनय और परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रति उनका जुनून उन्हें एक अलग दिशा में ले गया.
  • विक्की कौशल
    विक्की कौशल ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई जरूर की है, लेकिन उनका मन शुरू से ही अभिनय में था.
  • तापसी पन्नू
    तापसी पन्नू ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अभिनय की दुनिया में आने से पहले बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी काम किया.
  • कार्तिक आर्यन
    कार्तिक आर्यन का इंजीनियरिंग छात्र से बॉलीवुड स्टार बनने तक का सफर अपने जुनून को फॉलो करने की प्रेरणादायक कहानी है. उन्होंने नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपने मन में अभिनेता बनने का सपना पाल लिया था.
  • कृति सेनन
    कृति सेनन के पास जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com