प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (PM Modi In BRICS Summit) में हिस्सा लेने मंगलवार को रूस के कजान शहर में हैं. PM मोदी और पुतिन ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और फिर गले लगे. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे. पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि विश्व में पनप रहे तनाव को कम करने में भारत की क्या भूमिका होगी. द्विपक्षीय बैठक में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा , "हमारे रिश्ते इतने मजबूत हैं कि पीएम मोदी बिना किसी अनुवाद के मेरी बात समझ जाएंगे." इस बात पर पीएम मोदी भी हंस पड़े.