विज्ञापन

कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की वापसी, जानिए मिर्जापुर फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर

4 सिंतबर की मिर्जापुर मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. ये फिल्म प्राइम वीडियो की सबसे फेमस सीरीज में से एक है. इस वेब सीरीज को लोगों ने जितना पसंद किया था, उसके बाद से इस फिल्म का इंतजार इसके फैंस बहुत बेसब्री से कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म में पुरानों के साथ और कौन से नए चेहरे दिखाई देने वाले हैं.

Gallery View
  • रवि किशन
    रवि किशन सीरीज का हिस्सा नहीं थे. लेकिन वो फिल्म में बब्बन बबुआ का किरदार निभाते नजर आएंगे.
  • अभिषेक बनर्जी
    वेब सीरीज में अभिषेक ने कम्पाउंडर का किरदार निभाया था. फिल्म में वो इसी किरदार को निभाते नजर आएंगे, जो मुन्ना त्रिपाठी का अच्छा दोस्त है.
  • श्वेता त्रिपाठी
    मिर्जापुर में गोलू गुप्ता का किरदार श्वेता त्रिपाठी ने निभाया था. फिल्म में भी वो गोलू का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. फिल्म में इस किरदार को कैसे दिखाया जाएगा, हर किसी की नजरें इसी बात पर टिकी हैं.
  • रसिका दुग्गल
    सीरीज में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल फिल्म में भी अपने पुराने रोल में नजर आएंगी. इंतजार है कि फिल्म में उनके किरदार में क्या बदलाव होंगे.
  • जीतेंद्र कुमार
    जीतेंद्र कुमार फिल्म में नया चेहरा बनकर आए हैं. मिर्जापुर में वो बबलू पंडित का किरदार निभाएंगे. ये विक्रांत मैसी का किरदार है जो सीरीज में बबलू पंडित बना था.
  • दिव्येंदु शर्मा
    फिल्म में मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिव्येंदु शर्मा नजर आएंगे. मुन्ना त्रिपाठी अपने पिता को साबित करना चाहते हैं कि वो मिर्जापुर की गद्दी में बैठने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
  • अली फजल
    अली फजल उर्फ गुड्डू पंडित भी इस फिल्म में अपने पुराने किरदार में ही नजर आने वाले हैं. ये किरदार किसी से नहीं डरता है.
  • पंकज त्रिपाठी
    वेब सीरीज की तरह फिल्म में भी पंकज त्रिपाठी कालीन भैया का किरदार निभाते नजर आएंगे.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com