नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ में फंसी थीं एक्ट्रेस, मुंबई लौटीं तो सुनाई आपबीती, कहा- और कोई रास्ता नहीं था
मानसी पारेख ने हाल ही में बताया कि कैसे नेपाल बाढ़ त्रासदी में वह बचीं और मुंबई वापस अपने परिवार के पास पहुंचीं.
- Created by:
-
अगस्त 31, 2026 12:15 IST
-
Published On अगस्त 31, 2026 12:15 IST
-
Last Updated On अगस्त 31, 2026 12:15 IST
-
-
मानसी पारेख ने अपनें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ नोट शेयर किए. इसमें उन्होंने बताया कि चीन के न्यालम शहर में बड़े लैंडस्लाइड की वजह से उनके ग्रुप को बस के अंदर ही करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा, उसके बाद उन्होंने करीब 40 मील का सफर बस से तय किया.
-
उन्होंने लिखा, "आप सभी के ढेरों प्यार, मैसेज, कॉल और दुआओं के लिए शुक्रिया. पिछले 3-4 दिन बहुत मुश्किल भरे रहे और चीन से निकलकर नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना किसी जंग जीतने जैसा था. चीन के न्यालम शहर में बहुत बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था, जिसकी वजह से हमें बस में ही 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था, तब जाकर हम सड़क के रास्ते चीन से बाहर निकलने का सफर शुरू कर पाए थे.
-
अभिनेत्री मानसी पारेख ने अपना अपडेट शेयर करते हुए लिखा, "फिर हमारी जिंदगी का सबसे उबड़-खाबड़ बस का सफर शुरू हुआ, जब हम काठमांडू के लिए निकले जो 4 घंटे दूर था, लेकिन ये सब परेशानी सार्थक थी क्योंकि इसका मतलब था मुंबई वापस आना, अपने परिवार और बेटी के पास आने और उन्हें गले लगाना."
-
मानसी पारेख की वापसी उस घटना के कुछ ही दिन बाद हुई है, जब उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि बाढ़ आने से सिर्फ पांच दिन पहले ही वह तिब्बत में उसी जगह पर थीं. एक्ट्रेस कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक ग्रुप के साथ गई थीं, तभी इस इलाके में ये आपदा आई.