राजामौली की वाराणसी से रूद्र का धांसू फर्स्ट लुक आया सामने, महेश बाबू के 51वें बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, बोले- वह हाजिर जवाब है
एस एस राजामौली की 'वाराणसी' के मेकर्स ने महेश बाबू के 51वें जन्मदिन पर 'रुद्र' का पहला लुक शेयर किया है, जिसमें धांसू लुक की तारीफ हर कोई कर रहा है.
- Created by:
-
अगस्त 09, 2026 10:34 IST
-
Published On अगस्त 09, 2026 10:34 IST
-
Last Updated On अगस्त 09, 2026 12:31 IST
-
-
इसके अलावा एसएस राजामौली ने भी जन्मदिन वाले स्टार के लिए एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया और लिखा, "रुद्र का जन्म खुद से कहीं बड़े मकसद को पूरा करने के लिए हुआ था. वह एक ऐसी किस्मत जी रहा है, जिसे उसने खुद नहीं चुना था. वह हाजिर-जवाब है, संवेदनशील है और आक्रामक भी. महेश ने इस किरदार में यही खूबियां डाली हैं. आक्रामक किरदार कोई भी निभा सकता है, लेकिन बहुत कम लोग ही एक ही साथ आक्रामकता और कोमलता दिखा सकते हैं."
-
उन्होंने आगे कहा, "ये फ्रेम हमारे अफ्रीका शेड्यूल का हैं और उस जमीन ने हमें वह दिया जो कोई सेट नहीं दे सकता था. किलिमंजारो और मसाई मारा के आस-पास शूटिंग करते समय मैं हैरान रह गया था. कई सुबह ऐसी भी थीं जब मुझे लगा कि 1.43:1 IMAX फ्रेम भी हमारे सामने मौजूद नजारे को पूरी तरह नहीं समेट सकता."