विज्ञापन

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?

बाहर का ऑयली खाना, शराब पीना और नींद पूरी न होने की वजह से लिवर कमजोर होने लगता है, जिसपर फैटी लिवर जैसी दिक्कतें घेर लेती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर हमेशा दुरुस्त रहे, तो महंगी दवाइयों की बजाय अपनी रसोई की चीजों पर ध्यान देना होगा.

Gallery View
  • बेरीज
    फैटी लिवर के लिए ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं. इनमें मौजूद एंथोसायनिन लिवर को नुकसान से बचाते हैं, सूजन कम करते हैं और फैट जमने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं.
  • कॉफी
    कॉफी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो फैटी लिवर को कम करने में मदद कर सकते हैं.
  • ग्रीन टी
    ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर में फैट स्टोर को कम करने, सूजन को कम करने और लिवर एंजाइम के लेवल में सुधार करने में मददगार हैं.
  • लहसुन
    लहसुन लिवर में जमा फैट को कम करने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और लिवर एंजाइमों को एक्टिव करने में मददगार है.
  • एवोकाडो
    एवोकाडो एक ऐसा सुपरफूड है, जो लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर से लड़ने में मदद कर सकता है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com