IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
Updated: May 13, 2022 07:53 IST
IPL 2022: तिलक वर्मा और डेनियल सैम्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया.
गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया.
इस सीजन में मुंबई की ये तीसरी जीत है, जबकि चेन्नई 8वां मैच हारी है.
98 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 14.5 ओवर में पांच विकेट पर 103 रन बनाए.
तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली.