विज्ञापन

आईफोन 18 शोऑफ करते नजर आए बॉलीवुड सितारे, नंबर 2 को देख बोलेंगे- अरे! इन्होंने भी ले लिया क्या

iPhone 18 का क्रेज आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी देखने को मिल रहा है. भारत में नए iPhone की बिक्री शुरू होते ही कई सितारों ने अपने हाथ में लेटेस्ट मॉडल फ्लॉन्ट किया. किसी ने बरगंडी रंग चुना तो किसी के हाथ में ग्लेशियर ब्लू फोन नजर आया. रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, विक्की कौशल, नेहा धूपिया और करिश्मा तन्ना समेत कई सितारे नए iPhone के साथ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

Gallery View
  • करिश्मा तन्ना
    करिश्मा तन्ना iPhone 18 Pro Max के नए बरगंडी कलर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं. उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद नए फोन को लेकर फैंस का ध्यान एक बार फिर सेलेब्स पर गया.
  • वरुण सूद
    वरुण सूद की तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान खींचा. फैंस उन्हें नए iPhone के साथ देखकर हैरान रह गए और कमेंट करने लगे- 'अरे, इसने भी ले लिया!' नए फोन के साथ उनका अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
  • नेहा धूपिया
    नेहा धूपिया ने भी नए iPhone का बरगंडी रंग वाला मॉडल लिया. एक्ट्रेस ने फोन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हाथ में और साथ में.'
  • जेनेलिया देशमुख
    रितेश की पत्नी जेनेलिया देशमुख भी नए iPhone के साथ नजर आईं. उन्होंने बरगंडी शेड वाला iPhone 18 Pro सीरीज का फोन चुना और अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की.
  • सोनम कपूर
    सोनम कपूर भी Apple के नए iPhone 18 Pro Max को लेकर एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने Apple के एक्सपीरियंस स्पेस से तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह नए डिवाइस के साथ पोज देती दिखीं.
  • विक्की कौशल
    विक्की कौशल iPhone 18 Pro Max की बिक्री के पहले ही दिन मुंबई के Apple BKC स्टोर पहुंचे. उन्होंने नया फोन खरीदा और स्टोर में उससे सेल्फी लेते हुए भी नजर आए.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com