बारिश का साया, हेड टू हेड में भारत का दबदबा, जीत के साथ आगाज पर भारत की नजर
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को तिरुवनंतपुरम में बारिश होने का पूर्वानुमान है. हालांकि, बारिश होने के ज्यादा चांस सुबह के समय में है और उसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है.
- Created by:
-
सितंबर 26, 2026 20:47 IST
-
Published On सितंबर 26, 2026 20:47 IST
-
Last Updated On सितंबर 26, 2026 20:47 IST
-
-
बारिश का साया, हेड टू हेड में भारत का दबदबा, जीत के साथ आगाज पर भारत की नजरशुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज का आगाज जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है.
-
बारिश का साया, हेड टू हेड में भारत का दबदबा, जीत के साथ आगाज पर भारत की नजरनंबर तीन की जिम्मेदारी एक बार फिर विराट कोहली के कंधों पर होगी. ऋतुराज गायकवाड़ मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. केएल राहुल के ऊपर बतौर कीपर और बल्लेबाज मध्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी.
-
बारिश का साया, हेड टू हेड में भारत का दबदबा, जीत के साथ आगाज पर भारत की नजरदूसरी ओर, शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. वेस्टइंडीज ने अपने घर में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी थी. कीसी कार्टी का प्रदर्शन बल्ले से शानदार रहा था और उन्होंने 5 मुकाबलों में 38 की औसत से 194 रन बनाए थे. वहीं, शाई होप भी अच्छी लय में दिखे थे.
-
बारिश का साया, हेड टू हेड में भारत का दबदबा, जीत के साथ आगाज पर भारत की नजरगेंदबाजी में स्पिन गेंदबाज गुडाकेश मोती का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था और उन्होंने 5 मुकाबलों में कुल 9 विकेट चटकाए थे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 142 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 72 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 64 मैचों में कैरेबियाई टीम ने जीत दर्ज की है.
-
बारिश का साया, हेड टू हेड में भारत का दबदबा, जीत के साथ आगाज पर भारत की नजरएक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को तिरुवनंतपुरम में बारिश होने का पूर्वानुमान है. हालांकि, बारिश होने के ज्यादा चांस सुबह के समय में है और उसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है.