विज्ञापन

हैदराबाद में कैसे जली बस, जरा CCTV पर बाइकवाले की हरकतें देखिए, खून खौल जाएगा

सुबह 3 से सवा 3 बजे का वक्त. हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस में यात्री नींद के आगोश में थे. आधा सफर कट चुका था. मंजिल ज्यादा दूर नहीं थी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. बस में सवार कई यात्रियों के लिए यह उनका आखिरी सफर साबित हुआ. तड़के तीन बड़े यह अभागी बस अचानक आग का गोला बन गई. किस्मत का खेल देखिए. हादसा भी ऐसे हुआ कि यकीन करना मुश्किल है. बस एक बाइक से टकराती है. बाइक बस के नीचे तेल की टंकी में फंस जाती और फिर लीकेज होता है और बस धू-धू कर जलने लगती है. आखिर इस बस के साथ हुआ है, खौफनाक तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी...

Gallery View
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में शुक्रवार को एक बाइक से टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे 19 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में बाइक सवार भी शामिल है.
  • बाइक सवार का वीडियो वायरल
    जिस बाइक सवार की वजह से बस आग के गोले में बदल गई, उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो बस के साथ टक्कर से ठीक पहले एक पेट्रोल पंप पर का है.
  • बाइक सवार के सिर पर नशा सवार
    इसमें यह बाइकर नशे की हालत में दिख रहा है. पेट्रोल पंप से वह बाइक को लहराते हुए निकालता है. उसके हाव-भाव बता रहे हैं कि उस पर किस तरह रफ्तार का नशा सवार था.
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    मोटरसाइकिल कुरनूल में चिन्नातेकुर के पास बस से टकरा गई और उसके नीचे आ गई जबकि उसका ईंधन टंकी का ढक्कन खुल गया.
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    कुरनूल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कोया प्रवीण ने बताया कि इस दुर्घटना में बाइक सवार की भी मौत हो गई है.
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाजा जाम हो गया और बस कुछ ही मिनट में पूरी तरह जल गई. पुलिस ने बताया कि अधिकतर जीवित बचे लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है.
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    जिला कलेक्टर ए. सिरी ने बताया कि बस में 41 लोग सवार थे, जिनमें चालक भी शामिल था. बस में सवार 41 लोगों में से 21 का पता लगा लिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बच गए लोगों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर है.
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    उन्होंने बताया कि कई यात्री इस हादसे के बाद बस से बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि यह रात में हुआ जब वे सो रहे थे. उन्होंने बताया कि बस का दरवाजा तुरंत नहीं खुला क्योंकि कुछ तार कट गए थे जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई. सिरी ने बताया कि अधिकतर यात्री हैदराबाद के थे.
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    डीआईजी ने कहा कि जिस बस में आग लगी, उसमें आग पर काबू पाने के कोई उपाय मौजूद नहीं थे, जिससे यात्रा के दौरान सुरक्षा अनुपालन और आपातकालीन तैयारियों में खामियों का पता चलता है.
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया. नायडू ने कहा कि उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से बात की है और घायलों का इलाज किया जा रहा है.
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    नायडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'कुरनूल जिले के चिन्नातेकुर गांव के पास हुई भीषण बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे.'
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
  • Hyderabad Bus Fire: जिंदा जल गए 19 यात्री... एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया, देखिए
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि की भी घोषणा की. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.'
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com