विज्ञापन

अजय देवगन के करियर की 5 सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्में, पहले दिन के कलेक्शन के साथ दृश्यम 3 बनीं नंबर 1

Drishyam Box Office Collection: दृश्यम 3 यानी दृश्यम द कन्क्लूजन ने पहले दिन की ओपनिंग 100 करोड़ के करीब की है, जो कि अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है और सिंघम और गोलमाल फ्रेंचाइजी को पीछे छोड़ दिया है.

Gallery View
  • पहले नंबर पर अजय देवगन की 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 3 है, जिसने पहले दिन 66.75 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में और 80.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 95.10 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसके चलते दृश्यम द कन्क्लूजन यानी दृश्यम 3 अजय देवगन की सबसे ज्यादा ओपनिंग हासिल करने वाली पहली फिल्म बन गई है.
  • दूसरे नंबर पर सिंघम फ्रेंचाइजी की सिंघम अगेन है, जिसने 2024 में 43-45 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. हालांकि अब दृश्यम 3 ने पहले नंबर से सिंघम अगेन को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है.
  • तीसरे नंबर पर सिंघम रिटर्न्स (Singham Returns) है, जिसने 2014 में 32 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. वहीं अब यह अजय देवगन की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म है.
  • चौथे नंबर पर अजय देवगन की गोलमाल अगेन (Golmaal Again) है, जिसने 2017 में 30 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम की थी.
  • पांचवे नंबर पर 2025 में आई रेड 2 है, जिसने 19-20 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन हासिल किया था.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com