होमफोटोदिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 तैयार, देखें तस्वीरें
दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 तैयार, देखें तस्वीरें
दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 तैयार हो गया है, जिसे 'फ्यूचर एयरपोर्ट' कहा जा रहा है. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे के पुनर्निर्मित टर्मिनल-2 (टी2) का उद्घाटन किया. यह टर्मिनल रविवार से यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा लगभग चार दशक पहले निर्मित यह टर्मिनल इस वर्ष अप्रैल 2025 में रिनोवेशन के लिए बंद किया गया था. अब इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है और इसकी वार्षिक क्षमता लगभग 1.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की है.
दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 तैयार, देखें तस्वीरें
दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 के उद्घाटन समारोह में मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े नागरिक विमानन तंत्र में से एक बन सकता है.
दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 तैयार, देखें तस्वीरें
मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पूरी स्थानांतरण प्रणाली को अधिक कुशल और सुचारु बनाया जाना चाहिए.
दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 तैयार, देखें तस्वीरें
बताया जा रहा है कि यदि हवाई अड्डे की जगह का सही और प्रभावी उपयोग किया जाए, तो दिल्ली हवाई अड्डा सालाना लगभग 13 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है.
दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 तैयार, देखें तस्वीरें
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि हवाई अड्डे की वार्षिक यात्री संचालन क्षमता 10 करोड़ से अधिक है.