विज्ञापन

डेविड धवन ने मनाया 75वां जन्मदिन, कुछ इस अंदाज में पहुंचे सलमान खान, फैंस बोले- गोविंदा की कमी

डेविड धवन ने हाल ही में अपना 75वां जन्मदिन फैमिली और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसमें सलमान खान भी नजर आए. लेकिन गोविंदा गायब दिखे.

Gallery View
  • बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने 75वां बर्थडे संडे को सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उनके करीबी और इंडस्ट्री के खास दोस्त मौजूद थे. इनमें सलमान खान का नाम भी शामिल है. राइटर डायरेक्टर रूमी जाफरी ने इंस्टाग्राम पर डेविड धवन के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सलमान खान को ब्लैक टीशर्ट और पैंट के साथ काओबॉय हैट लगाए हुए देखा जा सकता है.
  • फोटो में रूमी जाफरी, डेविड धन को सलमान खान के साथ बर्थडे एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है. वहीं कुछ तस्वीरों में वरुण धवन और रोहित धवन भी नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. रुमी जाफरी ने सलमान खान, वरुण धवन और साजिद नाडियाडवाला को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, 'डेविड साहब को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें.'
  • लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस को गोविंदा की कमी खिली, जिनके साथ 90 के दशक में डायरेक्टर ने ढेर सारी हिट फिल्में दीं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि डेविड धवन ने 1989 में ताकतवर से बतौर निर्देशक शुरुआत की. फिल्म में संजय दत्त, अनिता राज और नीलम कोठारी के साथ गोविंदा भी थे. यही फिल्म डेविड धवन और गोविंदा की उस जोड़ी की शुरुआत बनी, जिसने आगे चलकर हिंदी सिनेमा में कॉमेडी का एक नया दौर बनाया.
  • डेविड धवन ने कॉमेडी को अपनी पहचान बनाया और देखते ही देखते सफलता की नई कहानी लिख दी. स्वर्ग (1990) में राजेश खन्ना, गोविंदा, जूही चावला और माधवी नजर आए. यह 1990 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही. इसके बाद शोला और शबनम (1992) आई, जिसमें गोविंदा और दिव्या भारती ने काम किया. फिल्म सुपरहिट रही और इसका गीत 'तू पागल प्रेमी आवारा' भी काफी लोकप्रिय हुआ. इसके बाद बाद गोविंदा के साथ 90 के दशक में डेविड धवन ने कई हिट फिल्में बनाईं.
  • डेविड धवन ने 1997 में जुड़वा बनाई, जिसमें सलमान खान डबल रोल में थे. फिल्म सफल रही और अनु मलिक के संगीत वाले इसके गाने खास तौर पर आइकॉनिक बने. इसके बाद, 1999 की बीवी नंबर 1 में सलमान खान, करिश्मा कपूर, अनिल कपूर और सुष्मिता सेन नजर आए. यह फिल्म 1995 की तमिल फिल्म साथी लीलावती की रीमेक थी और डेविड धवन की हिट फिल्मों की सूची में शामिल हुई.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com