Bigg Boss 16 : कोई है 10वीं पास, कोई करती है दांत ठीक, अपने पंसदीदा खिलाड़ी की जानें एजुकेशन!
हमनें Bigg Boss 16 शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताया है।
-
Bigg Boss का लेटेस्ट सीजन हर साल की तरह किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। घर में आए दिन धमाचौकड़ी मची हुई होती है। शो के सबसे चहेते कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक को घर वालों के साथ-साथ बाहर भी लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। वहीं, कई कंटेस्टेंट को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। यदि आप भी Bigg Boss देखते हैं और जानना चाहते हैं कि आपका चहेता कंटेस्टेंट कितना पढ़ा-लिखा है, तो आपको उसका जवाब यहां मिलने वाला है। नीचे हमनें इस शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताया है।
-
बिग बॉस के सबसे ‘छोटे' और क्यूट प्रतियोगी हैं अब्दु रोजिक। अब्दू सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। उनके YouTube अकाउंट को 83.6 हजार लोग फॉलो करते हैं। वह सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आने वाले हैं। अब्दू की हाइट 3.2 फीट है और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। 19 साल के अब्दु रोजिक ने महज 10वीं तक पढ़ाई की है।
-
टीवी शो इमली में नजर आने वाली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर 'सहजमुद्रा एक्टिंग एकेडमी' से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है। इनकी उम्र 18 साल है। ये कटनी, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। इन्हें 2011 में शुरू हुए टीवी शो चंद्रगुप्त मौर्य में भी देखा जा चुका है और इन्होंने आर्टिकल 15 फिल्म में भी काम किया है।
-
Bigg Boss 16 में उतरन एक्ट्रेस Tina Dutta भी सुर्खियां बटोर रही हैं। 5 साल की उम्र में, दत्ता ने सिस्टर निवेदिता नाम के एक टेलीविजन शो में अभिनय किया था। उन्होंने जल्द ही फिल्मों में भी अभिनय करना शुरू किया, जहां उन्होंने पिता मटर संतान, दस नंबर बारी, सागरकन्या और कई अन्य बंगाली फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनको उतरन में उनकी भूमिका के लिए ही जाना जाता है। टीना ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।
-
साजिद खान का नाम इन दिनों चर्चा में है। मीटू मूवमेंट (#Metoo) के आरोपों में घिरे साजिद खान की मुश्किलें तेजी से बढ़ रही हैं। इनके खिलाफ कई स्टार मैदान में उतर चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब बवाल मचा हुआ है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि शो के निर्माता के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो ये मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएट हैं।
-
एक्ट्रेस सौंदर्य शर्मा की पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। लेकिन बाद में उन्होंने अपना करियर बदल लिया और एक्टिंग की दुनिया में आ गई। इन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 2017 में रोमांटिक रांची डायरीज़ के साथ अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्होंने झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में 'सर्वश्रेष्ठ डेब्यूटेंट' जीता और इन्हें Zee Cine अवार्ड्स में नामांकित किया गया।
-
शालीन भनोट टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के एक्स हस्बैंड हैं। एक्टर को खतरों के खिलाड़ी 12 में भी देखा जा चुका है। शालिन को सरोज खान, हबीबा रहमान जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफरों द्वारा बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित किया गया है। इन्होंने स्कूलिंग और बाकी की पढ़ाई भी जबलपुर से पूरी की है।