इंडियन आइडल के 16 विनर, जो जीतकर भी रहे गुमनाम, 2 ने कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा
इंडियन आइडल के 16 सीजन जीतने वाली वो विनर्स, जिन्होंने सिंगिंग में सफर शुरू तो किया. लेकिन बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाए और गुमनाम हो गए.
- Created by:
-
अगस्त 26, 2026 11:27 IST
-
Published On अगस्त 26, 2026 11:27 IST
-
Last Updated On अगस्त 26, 2026 11:29 IST
-
-
अभिजीत सावंत ने इंडियन आइडल 1 का खिताब अपने नाम किया और रातोंरात मशहूर हो गए. इसके बाद उन्होंने एल्बम निकाली और कई रियलिटी शोज किए. लेकिन बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर्स की दुनिया में एक बड़ा नाम नहीं बन पाए. आज भी वे लाइव शोज और छोटे कार्यक्रमों से जुड़े रहते हैं, जो उनकी कमाई का जरिया भी है.
-
प्रशांत तमांग ने इंडियन आइडल का तीसरा सीजन जीता था. वह दार्जिलिंग के पुलिस कांस्टेबल से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने नेपाली फिल्मों और बाद में वेब सीरीज में भी काम किया. लेकिन जनवरी 2026 में 43 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया था.
-
इंडियन आइडल सीजन 6 के विनर विपुल मेहता ने अमृतसर से आकर पूरे भारत में दर्शकों का दिल जीता और जीत के बाद एल्बम निकाली, लेकिन वह इतने पॉपुलर नहीं हुए. सीजन 9 के विनर एल.वी. रेवंत तेलुगु सिंगर हैं. कुछ क्षेत्रीय काम करने के बाद भी वह हिंदी सिनेमा में नाम नहीं कमा पाए. हरियाणा के सलमान अली ने सीजन 10 का खिताब जीता. उन्होंने कुछ गाने गाए और लाइव शोज करते रहे. लेकिन बड़े स्तर पर नाम नहीं बना पाए.
-
सीजन 11 के विनर सनी हिंदुस्तानी जीत के बाद कुछ समय चर्चा में रहे. लेकिन गुमनाम हो गए. इसके बाद उतराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन ने सीजन 12 जीता और कुछ हिट गाने दिए, लेकिन लंबे समय तक सुर्खियों में नहीं रहे. सीजन 13 को अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता. लेकिन वह लाइमलाइट में ज्यादा समय तक नहीं रह पाए.
-
सीजन 14 को कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता है और वह अभी भी करियर बना रहे हैं, लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी हासिल नहीं कर पाए हैं. सीजन 15 विनर मानसी घोष कोलकाता से हैं. वह अभी अपना करियर स्थापित कर रही हैं. ओडिशा के ज्योतिर्मयी नायक ने 16वां सीजन जीता और अभी नई शुरुआत कर रही हैं.