थॉयराइड रोग से बचाव के लिए जरूरी हैं ये 5 खनिज
थायराइड, गर्दन में तितली के आकार की ग्रंथि होती है जो मानव शरीर का एक जरूरी अंग है. यह शरीर में हार्मोन स्रावित करता है जो हमारे ब्रेन, हार्ट, मसल्स और अन्य अंगों के कार्यों को करने में मदद करता है. अगर आपके दिमाग को किसी भी तरह से सही संकेत नहीं मिलता तो इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए थायराइड को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है.हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, "हेल्दी थायरॉयड ग्रंथि के कार्यों को बनाए रखने के लिए एक बैलेंस डाइट जरूरी है. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे पोषक तत्वों के बारे में जो थायराइड हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं.
-
आयोडीनआयोडीन थायरॉयड फंक्शन के लिए जरूरी है कि थायराइड हार्मोन प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है. पोषण विशेषज्ञों की माने तों "ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3) और थायरोक्सिन (T4) थायराइड हार्मोन हैं जिनमें आयोडीन बनता है. यदि शरीर में आयोडीन की कमी होती है तो इससे थायरॉयड रोग होने का खतरा बढ़ जाता है."