कुएं में गिरी कार, छह बच्चों सहित नौ लोगों की मौत, नासिक में हुआ दर्दनाक हादसा

नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई, जिसके कारण इसमें सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें छह बच्‍चे भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी में एक कार कुएं में गिर गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई.
  • इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोग दरगोडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं.
  • राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जा रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है. यह दर्दनाक दुर्घटना उस समय हुई, जब एक मारुति XL6 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे कुएं में जा गिरी. इस हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.  

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी नौ लोग दिंडोरी के इंदौर गांव के दरगुडे परिवार से थे. एक ही परिवार के इतने सदस्यों की मौत से गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है. 

मृतकों में छह बच्‍चे भी हैं शामिल 

इस भीषण हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों में छह बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक सात साल की बच्ची भी बताई जा रही है. इसके अलावा सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'ये गंदे अंकल...' बैड टच का शिकार 11 साल की छात्रा स्कूल वैन चालक को देखकर बोली, पिता को रोते हुए बताई थी आपबीती  

एक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार 

बताया जा रहा है कि ये लोग प्राइवेट ट्यूशन क्लास री-यूनियन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम से लौटते समय अचानक कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी.  

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं. देर रात तक चले राहत और बचाव अभियान में एनडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्‍या में स्‍थानीय लोग भी जुटे. इसके कारण कई बार बचाव अभियान में दिक्‍कत भी आई. 

ये भी पढ़ें: ढोंगी बाबा अशोक खरात केस में SIT को झटका, सरकारी वकील अजय मिसर ने पैरवी से किया इनकार

हादसे में इन 9 लोगों की गई जान 

मृतक का नामउम्र 
रेशमा सुनील दरगुडे27 साल
आशा अनिल दरगुडे32 साल
खुशी अनिल दरगुडे14 साल
श्रेयस अनिल दरगुडे11 साल
राखी सुनील दरगुडे11 साल
श्रावणी अनिल दरगुडे11 साल
समृद्धि दरगुडे7 साल 
माधुरी अनिल दरगुडे13 साल
सुनील दत्तू दरगुडे32 साल


कड़ी मशक्‍कत के बाद कुएं से निकाले शव

कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से कार और शवों को बाहर निकाला गया. फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन से नियंत्रण खोना मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. 

दिंडोरी पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है. प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing News: 'हमलावर के पास पावरफुल Gun थी, Firing के बाद Trump का पहला बयान! | USA