महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी में एक कार कुएं में गिर गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोग दरगोडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जा रहा है.