- त्वचा को निखारता है कॉफी फेस पैक.
- स्किन का रूखापन होता है दूर.
- डार्क स्पोट्स से मिलता है छुटकारा.
Skin Care: उन लोगों की गिनती कम नहीं है जिनके दिन की शुरुआत कॉफी पिए बिना नहीं होती है. स्वाद में लाजवाब कॉफी (Coffee) स्किन के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है. इसमें न सिर्फ एंटी-ऑक्सीडेंट बल्कि एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो त्वचा की कई दिक्कतों (Skin Problems) को दूर करने के साथ-साथ उसे लंबे समय तक जवां भी बनाए रखते हैं. चलिए घर पर आसानी से डेड स्किन (Dead Skin Cells) दूर कर त्वचा को निखारने वाले कॉफी फेस पैक (Coffee Face Pack) बनाना सीखें.
डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए कॉफी फेस पैक्स | Coffee Face Packs To Remove Dead Skin Cells
कॉफी और दूध
कॉफी और दूध मिलकर पीना नहीं है बल्कि आपको इसका फेस पैक बनाना है. इस फेस पैक को तैयार करने के ले कॉफी और में दूध डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगभग 10 से 15 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
चेहरे से डेड स्किन सेल्स को दूर करने और चमक लाने के लिए इससे बेहतर शायद ही कोई फेस पैक होगा. इसका एक फायदा यह भी है कि यह चेहरे को नमी देता है. एक कटोरी लीजिए और इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच ही कॉफी पाउडर मिला लीजिए. इसके बाद पूरे चेहरे पर इस फेस पैक को लगाकर 15 मिनट रखें और चेहरा ठंडे पानी से धो लें. यह डार्क स्पोट्स, झुर्रियों (Wrinkles) और ड्राई स्किन की दिक्कत दूर करने में भी असरदार है.
एक चम्मच कॉफी पाउडर (Coffee Powder) लेकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला दीजिए. इसे अच्छे से मिलाइए जिससे इसका टेक्सचर फोम जैसा होने लगे. इस फेस पैक को भी आपको चेहरे पर 15 मिनट ही लगाए रखना है. यह त्वचा की पिग्मेंटेशन को दूर करता है और दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं. डेड स्किन सेल्स हटाने के इसे हल्के हाथ से छुड़ाते हुए धोएं.
कॉफी और एलोवेरा
एलोवेरा के एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन के डार्क स्पोट्स, डार्क सर्कल्स (Dark Circles) और ड्राइनेस को भी हटाते हैं. कॉफी के साथ एलोवेरा का फेस पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
रणबीर कपूर ने एसएस राजामौली और को- स्टार्स के साथ दिया पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं