बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है. अपने सोशल अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए महिला पहलवान बबीता (Wrestler Babita) ने लिखा, "आप जानते हैं मेरे पापा का आर्शीवाद लेने के बाद अब ऑफिशियल हो चुका है. वक्त है दिलवाला अब अपनी दुल्हनिया ले जाए." बबीता फोगाट के होने वाली 'दिलवाले' का नाम है विवेक सुहाग (Vivek Suhag).
@SuhagVivek you know it's official when you get the blessing from my bapu . It's time for Dilwale to take her Dulhaniya
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) June 4, 2019
#love #blessing #family #sweetheart #myman #cupid #engaged #lifeline #myhero #TuesdayThoughts pic.twitter.com/llfr4zxw6D
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
विवेक सुहाग भी पेशे से पहलवान हैं. उनके सोशल प्रोफाइल के मुताबिक विवेक भारत केसरी विजेता (Bharat Kesari Winner) हैं. साल 2018 में विवेक सुहाग ने भारत केसरी पुरुस्कार जीता था. झज्जर जिले के गांव मातनहेल निवासी विवेक सुहाग का परिवार नजफगढ़ में रहता है. बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है. नवंबर के अंतिम या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बबीता और विवेक शादी के बंधन में बंधेंगे.
वहीं, बबीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games Gold Medalist) में गोल्ड जीत चुकी हैं. बबीता की बड़ी बहन गीता फोगाट (Geeta Phogat) देश को कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती का पहला गोल्ड दिलाने वाली महिला पहलवान हैं. गीता ने भी पहलवान पवन कुमार (Pawan Kumar) से शादी की.
EID 2019: सऊदी अरब में दिखा चांद, भारत में 5 जून को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर
गीता और बबीता फोगाट के जीवन पर फिल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम था दंगल (Dangal). इस फिल्म में गीता फोगाट का किरदार फातिमा सना शेख ने निभाया था. वहीं, बबीता का रोल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने निभाया. वहीं, इनके पिता का किरदार आमिर खान (Aamir Khan) ने निभाया था.
कौन है बबीता फोगाट?
महिला पहलवान बबीता फोगाट ने साल 2014 और 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता. इस उपलब्धि के आधार पर सरकार ने बबीता को 2013 में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर : एसआई: बनाया था. एसआई बनने के बाद भी वह विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देश के लिए लगातार पदक जीत रही हैं. वहीं, साल 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर और 2012 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. फोगाट परिवार में सिर्फ गीता और बबीता ही नहीं बल्कि इनकी दो छोटी बहनें, कज़िन और अब पति भी सभी पहलवान हैं.
VIDEO: पहलवान गीता फोगट की शादी में शामिल हुए अभिनेता आमिर खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं